कई शहरों को निशाना बनाने की साजिश विफल, 8 गिरफ्तार

नई दिल्ली: New Delhi और Mumbai समेत देश के कई बड़े शहरों में आतंकी हमलों की साजिश को सुरक्षा एजेंसियों ने नाकाम कर दिया है। इस कार्रवाई में आठ संदिग्ध आतंकियों को गिरफ्तार किया गया है।

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तार किए गए आरोपी देश के विभिन्न हिस्सों में हमले की योजना बना रहे थे। खुफिया एजेंसियों को इनकी गतिविधियों की सूचना मिलने के बाद संयुक्त ऑपरेशन चलाकर इन्हें दबोचा गया।

बताया जा रहा है कि संदिग्धों के निशाने पर भीड़भाड़ वाले इलाके और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठान थे। उनके पास से आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है, जिसकी जांच जारी है।

New Delhi और Mumbai समेत देश के कई शहरों में बड़े आतंकी हमलों की साजिश को दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने नाकाम कर दिया है। इस मामले में अंतरराष्ट्रीय नेटवर्क से जुड़े 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

पुलिस के अनुसार, यह मॉड्यूल पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी Inter-Services Intelligence (ISI), मुंबई अंडरवर्ल्ड और पाकिस्तान में बैठे गैंगस्टर शाहजाद भट्टी से जुड़ा हुआ है।

जांच में सामने आया है कि आरोपियों का मकसद दिल्ली, मुंबई, पंजाब और चंडीगढ़ में सरकारी प्रतिष्ठानों, सुरक्षा एजेंसियों और पुलिसकर्मियों पर ग्रेनेड हमले और फायरिंग कर दहशत फैलाना था।

स्पेशल सेल को खुफिया इनपुट मिलने के बाद तकनीकी निगरानी और मुखबिरों की मदद से इस नेटवर्क पर नजर रखी गई और अलग-अलग राज्यों—महाराष्ट्र, झारखंड और दिल्ली—के साथ नेपाल कनेक्शन का खुलासा हुआ।

कार्रवाई के दौरान आरोपियों के कब्जे से पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी में बने 4 हैंड ग्रेनेड, 2 ग्लॉक पिस्टल, 24 जिंदा कारतूस, चोरी की बाइक और स्कूटी तथा पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से बातचीत वाले मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

पुलिस के मुताबिक, इस मॉड्यूल का संचालन पाकिस्तान और दुबई में बैठे हैंडलर कर रहे थे, जिनमें अंडरवर्ल्ड से जुड़े मुन्ना झिंगाड़ा और अन्य सहयोगी शामिल हैं।

स्पेशल सेल के विशेष पुलिस आयुक्त अनिल शुक्ला ने बताया कि समय रहते कार्रवाई कर एक बड़े हमले को टाल दिया गया है। फिलहाल आरोपियों से पूछताछ जारी है और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

पुलिस कार्रवाई के दौरान आरोपितों के कब्जे से भारी मात्रा में हथियार और अन्य सामान बरामद किया गया है, जिनमें शामिल हैं—

4 हैंड ग्रेनेड (पाकिस्तान ऑर्डिनेंस फैक्टरी निर्मित)
2 ग्लॉक पिस्टल
24 जिंदा कारतूस (पाकिस्तान निर्मित)
चोरी की एक पल्सर मोटरसाइकिल
चोरी की एक होंडा एक्टिवा स्कूटी
पाकिस्तान स्थित हैंडलरों से चैट वाले मोबाइल फोन

इन बरामदगी से साफ है कि आरोपित बड़े स्तर पर आतंकी वारदात को अंजाम देने की तैयारी में थे और उनके नेटवर्क के अंतरराष्ट्रीय कनेक्शन भी सामने आए हैं।