छबील और भंडारे के साथ मनाई गई पुरुषोत्तम मास पूर्णिमा

पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : रिफाइनरी स्थित आइओसीएल चौंक पर ज्येष्ठ मास की पूर्णिमा पर मीठे पानी की छबील लगाकर हवन यज्ञ कर भंडारे का आयोजन किया गया। यज्ञ में सैंकड़ों लोगों ने आहुति डालकर भंडारे में प्रसाद ग्रहण किया।

शनिवार को ज्येष्ठ मास (पुरुषोत्तम मास) की पूर्णिमा के दिन हवन यज्ञ और भंडारे का आयोजन किया गया। जिसमें विशेष रूप से सदर थाना प्रभारी सब इंस्पेक्टर गुलशन कुमार ने भंडारे में सेवा की।

गुलशन कुमार ने कहा कि ज्येष्ठ मास में पानी पिलाने और भंडारे का प्रसाद खिलाने से आत्मिक शांति मिलती है। ज्येष्ठ अधिक मास (पुरुषोत्तम मास) में छबील और भंडारे का आयोजन अत्यधिक पुण्य, जन-कल्याण और भीषण गर्मी से राहत दिलाने के लिए किया जाता है। इस मास में अन्न-जल का दान करने से सामान्य दिनों की तुलना में अधिक फल की प्राप्ति होती है। शास्त्रों के अनुसार, पुरुषोत्तम मास भगवान विष्णु को अत्यंत प्रिय है। इस पवित्र महीने में भूखे को भोजन (भंडारा) और प्यासे को पानी (छबील) पिलाने से अक्षय पुण्य की प्राप्ति होती है। भीषण गर्मी से राहत: ज्येष्ठ (जेठ) का महीना गर्मियों के चरम पर होता है, जिसमें सूर्य की किरणें प्रचंड होती हैं। इस तपती धूप में राहगीरों को ठंडा पानी, शर्बत या छबील पिलाना मानव सेवा का सबसे उत्तम कार्य माना जाता है। भंडारे के माध्यम से समाज के हर वर्ग को समान रूप से प्रसाद प्राप्त होता है। जो 'वसुधैव कुटुंबकम' की भावना को बढ़ाता है।

इस अवसर पर हेमंत कुमार, राममेहर शर्मा, संदीप कुमार, बिजेंदर, हरदीप सिंह, राजेश कुमार, गोपाल राणा, घनश्याम पाल आदि मुख्य रूप से उपस्थित रहे।