सोनीपत: Sonipat स्थित हरियाणा खेल विश्वविद्यालय में छात्र निशांत गौतम की मौत के मामले में प्रशासन ने विशेष जांच टीम (SIT) गठित कर दी है।
अधिकारियों के अनुसार, मामले की निष्पक्ष और गहन जांच सुनिश्चित करने के लिए यह कदम उठाया गया है। टीम सभी पहलुओं की जांच करेगी और घटनाक्रम की पूरी सच्चाई सामने लाने का प्रयास करेगी।
प्रशासन ने कहा कि जांच रिपोर्ट के आधार पर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
मंत्री ने विश्वविद्यालय पहुंचकर स्विमिंग पूल परिसर का दौरा किया और अधिकारियों से पूरी जानकारी ली। उन्होंने घटना के समय मौजूद सुरक्षा इंतजामों की रिपोर्ट मांगी। साथ ही परिजनों, जिला प्रशासन, पुलिस, स्वास्थ्य विभाग और विश्वविद्यालय प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की। मंत्री ने छात्रों, कोच, स्टाफ और विश्वविद्यालय की जांच टीम से भी बातचीत की।
राज्य मंत्री गौरव गौतम ने कहा कि किसी छात्र की असमय मौत बेहद दुखद है और सरकार मामले को गंभीरता से देख रही है। उन्होंने कहा कि किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जांच के लिए बनाई गई विशेष टीम सभी तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर काम करेगी।
यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा कि दोषी चाहे कोई भी हो, उसे छोड़ा नहीं जाएगा। सरकार पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और उन्हें न्याय दिलाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे। जांच पूरी तरह पारदर्शी तरीके से करवाई जाएगी।
खेल राज्य मंत्री ने विश्वविद्यालय प्रशासन को भविष्य में ऐसी घटनाएं रोकने के लिए सुरक्षा मानकों की समीक्षा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्विमिंग पूल सहित सभी खेल सुविधाओं पर सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन होना चाहिए। विद्यार्थियों की सुरक्षा सरकार की प्राथमिकता है। अधिकारियों को परिसर की खेल सुविधाओं और सुरक्षा व्यवस्था का ऑडिट कर जरूरी सुधार करने के निर्देश भी दिए गए।
इस घटना के बाद छात्रों और परिजनों में आक्रोश देखा जा रहा है, वहीं प्रशासन ने भरोसा दिलाया है कि न्याय सुनिश्चित किया जाएगा।