सिरसा: Sirsa में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये की हेरोइन बरामद की गई है। गुप्त सूचना के आधार पर की गई कार्रवाई में दोनों को काबू किया गया।
पूछताछ के दौरान तस्करी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई चेन की जानकारी जुटाई जा रही है।
पुलिस को सामने देखकर बाइक चालक ने अचानक मोटरसाइकिल को वापस मोडक़र भागने का प्रयास किया, तो पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में उनकी पहचान सिरसा निवासी राजदीप तथा पंजाब के मानसा निवासी चरणजीत कौर के रूप में हुई।
तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 41 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। इंस्पेक्टर रविंदर सिंह ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना रोड़ी में मामला दर्ज कर जांच थाना रोड़ी पुलिस को सौंप दी गई है। उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों को अदालत में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। रिमांड अवधि के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ कर हेरोइन तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों के बारे में जानकारी जुटाई जाएगी तथा उनके खिलाफ भी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाएगी।
पुलिस ने कहा कि नशे के कारोबार पर लगातार सख्ती जारी रहेगी और इसमें शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।