कलायत (रवि जैस्ट) : राजौंद नवीन जिन्दल फाउंडेशन द्वारा संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट्स ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को स्वास्थ्य स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करा रही हैं। ‘स्वस्थ कैथल अभियान’ के अंतर्गत शुक्रवार को मोबाइल मेडिकल यूनिट कलायत विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत राजौंद के वार्ड नंबर 1 और 2 में पहुंची, जहां लोगों को उनके घर के समीप ही निःशुल्क चिकित्सा सुविधाएं उपलब्ध कराई गई।
डॉ. बलविंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के दौरान लोगों के स्वास्थ्य जांच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया। रक्तचाप, मधुमेह सहित विभिन्न सामान्य बीमारियों की जांच की गई। इस शिविर में 65 जरूरतमंद मरीजों को निःशुल्क दवाइयां वितरित की गईं और 14 लोगों के रक्त के टैस्ट किए गए।
सांसद नवीन जिन्दल के कैथल कार्यालय प्रभारी रविन्द्र धीमान ने बताया कि सांसद नवीन जिन्दल की पहल पर कैथल के गांवों में स्वास्थ्य सेवाएं उनके द्वार पर ही उपलब्ध कराई जा रही है। मोबाइल मेडिकल युनिट में तैनात डॉक्टर की टीम लोगों को संतुलित आहार, स्वच्छता, नियमित व्यायाम और स्वस्थ जीवनशैली के प्रति भी जागरूक कर रही है। इस अवसर पर सोनू पार्षद, बिजेन्द्र राणा पार्षद, कमल राणा, हल्का कलायत प्रभारी वीरेंद्र सारण और गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।