जालंधर में ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने का बड़ा कदम

चंडीगढ़: Jalandhar में ट्रैफिक नियमों के उल्लंघन पर लगाम लगाने के लिए 1 जून से सख्ती बढ़ाई जा रही है। शहर के 9 नए चौराहों पर ई-चालान (E-Challan) सिस्टम लागू किया जाएगा।

पुलिस के अनुसार, इन चौराहों पर सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर नजर रखी जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने पर स्वतः चालान जारी होगा।

इस पहल का उद्देश्य सड़क सुरक्षा बढ़ाना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

जिन 9 चौराहों पर अब ये कार्रवाई होगी उनमें मॉडल टाउन चौक, फुटबाल चौक, श्री गुरु रविदास चौक, भगवान वाल्मीकि चौक, चुनमुन चौक, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर चौक, गुरु अमरदास चौक, वर्कशॉप चौक और कपूरथला चौक शामिल है।
गौरतलब है कि इससे पहले शहर के 4 मुख्य चौराहों जिनमें बी.एस.एफ. चौक, गुरु नानक मिशन चौक, पी.ए.पी चौक और बी.एस.सी. चौक शामिल है।

अधिकारियों ने लोगों से अपील की है कि वे ट्रैफिक नियमों का पालन करें, ताकि अनावश्यक जुर्माने और दुर्घटनाओं से बचा जा सके।