होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : आज यहाँ ईदगाह में ईद-उल-अजहा बकरीद की नमाज भारी तादाद में मुसलमानों ने अदा की । इंतजामिया जामा मस्जिद ईदगाह कमेटी के प्रधान खुर्शीद अहमद ने कहा कि आज का दिन अल्लाह तआला के नबी हजरत इब्राहिम अलैहिस्सलाम की याद में मनाते हैं , जिन्होंने अपने खुदा की रजा के लिए अपना सब बेटा कुर्बान करने में देरी नहीं की । डॉ० जमील बाली ने कहा कि ईद का दिन हमें प्रेरणा देता है कि हम भी अपने अंदर कुर्बानी का जज्बा रखें और अपने देश के लिए कुर्बान होने के लिए तैयार रहें ।
उन्होंने कहा कि ईद का दिन हर भारतीय के लिए खुशी का दिन है । भारत दुनिया का एकमात्र ऐसा देश है, जहां हर धर्म का त्योहार सभी लोग आपस में मिलजुल कर मनाते हैं । हम हमेशा से ही पंजाब में अमन और खुशहाली के लिए दुआ मांगते हैं । इस अवसर पर साबिर आलम, लाल हुसैन, असलम, वकील मोहम्मद (सूरमू), सलीम, रईस मोहम्मद,सादिक, रियाज अंसारी, इस्तंकार, मुरीद, खलील, प्रिंस, जुनैद मलिक, आमिर, इजाज आदि उपस्थित हुए !