हरियाणा में कर्मचारी हितों को लेकर बड़ा कदम, ईश्वर सिंह के नेतृत्व में आयोग करेगा काम

चंडीगढ़: हरियाणा सरकार ने सफाई कर्मचारियों के कल्याण और उनके हितों की सुरक्षा के लिए सफाई कर्मचारी आयोग का गठन किया है।

सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ईश्वर सिंह को आयोग का चेयरमैन नियुक्त किया गया है।

इस आयोग का उद्देश्य सफाई कर्मचारियों की समस्याओं का समाधान, उनके अधिकारों की रक्षा और कार्य परिस्थितियों में सुधार लाना है।

सरकार द्वारा जारी आदेशों में भारत भूषण टाक को वाइस-चेयरमैन बनाया गया है। इसके अलावा आयोग में मोहित वाल्मीकि, जितेंद्र वाल्मीकि, रेखा रानी, संजीव घरू और चंदर प्रकाश बोस्ती को सदस्य नियुक्त किया गया है।

अधिसूचना के मुताबिक यह आयोग वर्ष 2017 में गठित हरियाणा राज्य सफाई कर्मचारी आयोग के तहत कार्य करेगा। सरकार ने कहा है कि नियुक्त सदस्यों की सेवा शर्तें और अन्य नियम अलग से जारी किए जाएंगे।

यह नियुक्तियां सामाजिक न्याय एवं सफाई कर्मचारियों के कल्याण से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाने और उनकी समस्याओं के समाधान के उद्देश्य से की गई हैं।

सरकार का मानना है कि इस पहल से सफाई कर्मचारियों के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिलेगा और उनकी कार्य स्थितियों में सकारात्मक बदलाव आएगा।