पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : भाजपा सरकार ने पिछले 12 दिनों के भीतर पैट्रोल डीजल गैस के दाम में चार बार बढ़ोतरी कर आम जनता के हितों पर कुठाराघात करने का काम किया है । पैट्रोल डीजल के दामों में बढ़ोतरी कर आम आदमी पर आर्थिक रूप से बोझ डाल दिया है।
घरेलू सामान की मूल्यों बढ़ोतरी से आम आदमी के घर के बजट पर असर पड़ेगा। सरकार के तुगलकी फरमानो से पहले ही जनता दुखी हैं। सरकार का इस प्रकार से ईंधन के दाम में वृद्धि करना सरासर जनता के साथ अन्याय है। जनता के साथ किए गए इस प्रकार के अन्याय को इनेलो पार्टी बर्दाश्त नहीं करेगी।
ये उक्त शब्द इनेलो पार्टी के एस. सी प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष कपिल काबडी ने अपने कार्यालय पर पत्रकार वार्ता में सम्बोधन करते हुए कहें।
पार्टी के सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला के आदेशानुसार इस आसमान छूती महंगाई के खिलाफ जिला पानीपत इनेलो पार्टी के सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ता 1 जून को सड़क पर रोष प्रदर्शन कर जिला उपायुक्त को ज्ञापन सौंपने का काम करेंगे।