कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने कहा कि आयुष हरियाणा के दिशा-निर्देशन तथा प्रशासन के संयुक्त तत्वाधान में जिलेभर में आयुष विभाग द्वारा आयुर्वेदिक स्वास्थ्य शिविरों एवं योग जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इन कार्यक्रमों के माध्यम से आमजन को स्वास्थ्य लाभ प्रदान करने के साथ-साथ योग एवं आयुर्वेद अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।
जिला आयुर्वेदिक अधिकारी डॉ. मंजू शर्मा ने आज यहां जारी प्रेस विज्ञप्ति में कहा कि पीएचसी खानपुर कोलियां द्वारा गांव खानपुर कोलियां में ,आयुष्मान आरोग्य मंदिर सारसा द्वारा ग्राम पंचायत पिंडारसी के शिव मंदिर ,जीएडी लुखी द्वारा गुरुद्वारा हसनपुरा में एवं कलाल माजरा में एएमओ डॉ. मनप्रीत गहलावत, एएमओ डॉ. अनामिका, एएमओ डॉ. आकृति एवं डॉ संतोष ने स्वास्थ्य शिविर आयोजित किया। इस शिविर में 185 मरीजों की स्वास्थ्य जांच कर उन्हें औषधियां वितरित की गईं। शिविर में लोगों को दिनचर्या, ऋतुचर्या एवं योग के लाभों के बारे में जानकारी दी गई। इस शिविर में आमजन को टीबी रोग के प्रति जागरूक भी किया गया।
उन्होंने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के उपलक्ष्य में आयुष्मान आरोग्य मंदिर डबखेड़ा में योग प्रोटोकॉल अभ्यास एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में आशा वर्कर्स, एएनएम, सीएचओ एवं यारा क्षेत्र के लोगों को डॉ. संदीप गुप्ता एवं योग आचार्य दीपक योगी द्वारा योग, आयुर्वेदिक डाइट प्लान, दिनचर्या एवं योग प्रोटोकॉल-2026 के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। इसके साथ ही टीबी बीमारी के प्रति जागरूक किया गया तथा ज्योतिसर स्थित महाभारत अनुभव केंद्र के भ्रमण एवं सांस्कृतिक-शैक्षणिक गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रेरित किया गया। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम में कुल 27 प्रतिभागियों ने भाग लिया। इस अवसर पर डॉ. मीना सिम्मी (आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट), नरेंद्र कुमार, संजय कुमार (योग प्रशिक्षक) एवं राकेश कुमार (अंशकालिक कर्मचारी)आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट पुष्पा रानी ,संजीव, धर्मवीर, राम निवास, काजल वर्मा ,योग सहायक बाला,अनु एवं विक्रम सिंह, अशोक कुमार, राज्जी (योग ट्रेनर) एवं राजकौर, (आशा वर्कर) और बेबी रानी उपस्थित रहे।