होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : जे.एस.एस.आशा किरण स्पेशल स्कूल जहानखेला में आज एक प्रेरणादायक समारोह का आयोजन किया गया, जिसमें आशादीप वेलफेयर सोसायटी के पेटर्न परमजीत सिंह सचदेवा और उनके परिवार द्वारा अपने सुपुत्र रणबीर सिंह सचदेवा के जन्मदिन पर विशेष बच्चों के साथ खुशियाँ सांझा की गईं। इस अवसर पर स्कूल के स्पेशल बच्चों, स्कूल स्टाफ, डिप्लोमा विद्यार्थियों तथा आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सदस्यों के लिए लंगर का प्रबंध किया गया। कार्यक्रम के दौरान परमजीत सिंह सचदेवा एंव उनके परिवार ने स्पेशल बच्चों के साथ मिलकर केक काटा और जन्मदिन मनाया।
इस मौके बच्चों ने भी पूरे उत्साह, उमंग और खुशी के साथ इस कार्यक्रम में भाग लिया। इस अवसर पर रणबीर सिंह सचदेवा के मित्र दिरेज बलचंदानी द्वारा स्कूल के लिए 11,000 रुपये की राशि दान स्वरूप भेंट की गई। इस सहयोग के लिए स्कूल प्रबंधन तथा आशादीप वेलफेयर सोसायटी ने उनका विशेष धन्यवाद किया। समारोह को संबोधित करते हरबंस सिंह ने कहा कि स्पेशल बच्चों के साथ समय बिताना और उनकी खुशियों में सहभागी बनना एक महान सेवा है। उन्होंने परमजीत सिंह सचदेवा, दिरेज बलचंदानी तथा उनके परिवार का धन्यवाद करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज को मानवता और सेवा की भावना से जोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि आशा किरण स्पेशल स्कूल हमेशा से स्पेशल बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए कार्य करता आ रहा है और समाज के सहयोग से बच्चों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही हैं।
उन्होंने अन्य समाजसेवियों से भी अपील की कि वे आगे आकर विशेष बच्चों के जीवन में खुशियाँ बाँटने का कार्य करें। इस अवसर पर परमजीत सिंह सचदेवा की माता श्रीमती इंदरजीत कौर, उनकी धर्मपत्नी श्रीमती डिंपी सचदेवा, पुत्रवधू तनीषा, तथा पौत्रियाँ तमारा और रिशील विशेष रूप से उपस्थित रहीं। इसके अलावा आशादीप वेलफेयर सोसायटी के सेके्रटरी कर्नल गुरमीत सिंह, मलकीयत सिंह महेड़ू, हमेश तलवाड़,राम आसा, हरीश ठाकुर, श्रीमती अनीता तलवाड़, सिनिट्टा बलचंदानी, शशांक बाली, वोइला गुलाटी, सानिन बाली, आयरा बलचंदानी, स्कूल की प्रिंसीपल श्रीमती शेली शर्मा, प्रेम कुमार तथा वाइस प्रिंसीपल इंदु बाला भी कार्यक्रम में मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में सभी अतिथियों ने विशेष बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा समाज में प्रेम, सहयोग और सेवा भावना को बढ़ावा देने का संदेश दिया।