कुरुक्षेत्र (अश्विनी वालिया) : भीषण गर्मी का मौसम चल रहा है तो लोग भोजन एवं जलसेवा के अलग अलग तरीके से भंडारे लगा रहे हैं। बुधवार को श्री वैश्य अग्रवाल पंचायत के पूर्व प्रधान सत्य प्रकाश गुप्ता एवं उनके पुत्र महाराजा अग्रसेन शिक्षा सम्म्मान योजना (मैसी) के पूर्व प्रधान विनय गुप्ता ने लोगों को गर्मी से राहत देने के लिए सौ फूटा रोड़ पर स्थित श्री बाला जी फिलिंग स्टेशन पर अनोखे तरीके से आइसक्रीम का विशाल भंडारा लगाया। विनय गुप्ता ने बताया कि भंडारे में हजारों की संख्या में लोगों ने अलग अलग फ्लेवर की आइसक्रीम ग्रहण की। इस अवसर पर लोगों ने भी गुप्ता परिवार की सराहना की।
आइसक्रीम भंडारे में विनय गुप्ता का मुनीश मित्तल, राजेश सिंगला, अशोक गर्ग, अभिषेक सिंगला, संदीप अरोड़ा, दीपक बंसल, सुशील कुमार, पुनीत गुप्ता, विंकल गुप्ता, मयूर गुप्ता, प्रवीण अरोड़ा, राजीव कुमार इत्यादि ने उत्साह के साथ सहयोग किया।