महामंत्र जाप से मंदिर परिसर में गूंजे भक्ति के स्वर

लुधियाना: लुधियाना के श्री सिद्ध पीठ श्री दंडी स्वामी मंदिर में अधिक मास, पुरुषोत्तम मास (मल मास) के पावन अवसर पर आयोजित 30 दिवसीय महामंत्र जाप के नौवें दिन का आयोजन श्रद्धा, भक्ति एवं आध्यात्मिक वातावरण के बीच संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की अध्यक्षता पंडित राज कुमार शर्मा द्वारा की जा रही है।महामंत्र जाप के नौवें दिन श्री राधा गोविन्द संकीर्तन मंडल (सेवक सिद्ध पीठ) के केशव जोशी, विशाल अरोड़ा, प्रिंस छाबड़ा, राहुल बस्सी, सोमनाथ बबू एवं ललित शर्मा ने सामूहिक रूप से महामंत्र का जाप कर श्रद्धालुओं को नाम रस में भाव-विभोर कर दिया। इस अवसर पर पंडित राज कुमार शर्मा ने कहा कि अधिक पुरुषोत्तम मास में यदि श्रद्धालु थोड़े समय के लिए भी प्रभु का नाम सच्चे मन से लें, तो उन्हें आध्यात्मिक शांति एवं प्रभु कृपा की प्राप्ति होती है।

उन्होंने कहा कि महामंत्र जाप मन, वचन और आत्मा को पवित्र करने का सर्वोत्तम माध्यम है।उन्होंने बताया कि यह 30 दिवसीय महामंत्र जाप प्रतिदिन सायं 7 बजे से 8:30 बजे तक 15 जून तक निरंतर आयोजित किया जाएगा।