युवा नेताओं संग भाजपा ने शुरू की चुनावी तैयारियां

लुधियाना: लुधियाना में भाजपा युवा नेता एडवोकेट पारस शर्मा के नेतृत्व में हल्का नॉर्थ क्षेत्र में भाजपा युवा नेताओं की एक विशेष बैठक आयोजित की गई। बैठक के दौरान वर्ष 2027 के चुनावों को लेकर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया तथा संगठन को मजबूत करने और युवाओं को पार्टी के साथ जोड़ने संबंधी रणनीतियों पर चर्चा हुई।

बैठक में सभी युवा नेताओं ने भाजपा की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों में पार्टी को मजबूत करने के लिए मिलकर कार्य करने का संकल्प लिया।एडवोकेट पारस शर्मा ने कहा कि भाजपा लगातार युवाओं की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य कर रही है और आने वाले समय में युवा वर्ग पार्टी की सबसे बड़ी ताकत बनेगा। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर पार्टी की नीतियों और केंद्र सरकार की जनहित योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने का आह्वान किया।

इस अवसर पर पार्थ शर्मा, प्रणव मिश्रा, गुनित खेरा, एडवोकेट अश्विंदर एस. बंगा, एडवोकेट युवराज औलख, एडवोकेट सौरभ कपूर, नितीश धवन, कपिश बंसल और नवीन सैनी विशेष रूप से उपस्थित रहे।