किसानों के खेतों के रास्तों को खेत खलिहान योजना के तहत किया जा रहा है पक्का पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने खेत-खलिहान योजना के तहत विभिन्न ईंट रास्तों के निर्माण कार्यों का किया शिलान्यास

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) हरियाणा के पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की सोच शुरू से ही किसान हितैषी रही है। किसानों के खेतों के रास्तों तक को पक्का किया जा रहा है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने देश में सबसे पहले प्रदेश के किसानों की सभी फसलों को एमएसपी पर खरीदने की शुरूआत की। किसानों को खाद-बीज व फसल बिक्री सहित अन्य सुविधाएं मुहैया करवाने मेरी फसल मेरा ब्यौरा पोर्टल की शुरूआत की।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा गांव बाहरी में आयोजित कार्यक्रम में बोल रहे थे। पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव बाहरी में खेत-खलिहान योजना के तहत विभिन्न ईंट रास्तों के निर्माण कार्यों का शिलान्यास किया गया। इनमें सरस्वती ड्रेन के पास से हंसराज के खेत तक 4.15 लाख रुपये की लागत से 0.23 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता, रामसरन के खेत से अजमेर सिंह के खेत तक 8.44 लाख रुपये की लागत से 0.47 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता तथा कृष्ण सैनी के खेत से परवेश सैनी के खेत तक 6.97 लाख रुपये की लागत से 0.38 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता शामिल है।

पूर्व राज्यमंत्री सुभाष सुधा ने गांव जोगना खेड़ा में खेत-खलिहान योजना के अंतर्गत विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास किया। इनमें पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से रोशनी देवी पत्नी ओमप्रकाश के खेत तक 13.20 लाख रुपये की लागत से 0.74 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता, मुख्य फिरनी/मंगत राम के खेत से महिंदर सिंह के खेत तक 13.20 लाख रुपये की लागत से 0.74 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता तथा पीडब्ल्यूडी नरकतारी रोड से सुखचैन सिंह की कृषि भूमि तक 11.06 लाख रुपये की लागत से 0.62 किलोमीटर लंबा ईंट रास्ता शामिल है। इस मौके पर धर्मपाल सैनी, रमेश सैनी, मोनू शर्मा, नरेंद्र पंचाल, सुमित सैनी, सरपंच प्रतिनिधि संजीव कुमार, अमरजीत, राजीव, अशोक सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।