ग्रैंड मां कॉटेज प्लेवे में स्वास्थ्य जांच शिविर, लोगों ने उठाया लाभ

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : 7 बी स्थित ग्रैंड मां कॉटेज किड्स प्लेवे में आज मुफ़्त चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया,जिसमें बाल चिकित्सक डॉ तुलसी सरदाना ने बच्चों के स्वास्थ्य का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी बच्चों के दांतों, आंखों ओर सामान्य जांच करते हुए उनके जंक फूड से दूरी बनाए रखने की सलाह दी। जिन बच्चों की इम्युनिटी कमजोर थी,उन्हें मुफ्त में दवाएं भी प्रदान की।

उन्होंने बच्चों को नियमित सैर, व्यायाम ओर अच्छे खान पान की सलाह दी।बच्चों के मन में डॉक्टर को लेकर एक भय सदैव बना रहता है, परन्तु एक अच्छा व कुशल डॉक्टर वही है जो बच्चों को डरा कर नहीं बल्कि उनका दोस्त बनकर उनकी सेहत के प्रति उन्हें जागरूक कर सके,इसी का उदाहरण देते हुए डॉ तुलसी सरदाना ने सभी बच्चों को स्टेशनरी किट उपहार स्वरूप भेंट की व मित्रता के जरिए उनका निरीक्षण कर उनकी सफल जांच की। विद्यालय की प्राचार्या लवलीन पाहवा ने बताया कि विद्यालय में समय समय पर ऐसे चिकित्सक शिविर बच्चों की जांच हेतु आयोजित किये जाते हैं। विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा ने डॉ तुलसी सरदाना को स्मृति चिह्न उपहार स्वरूप भेंट करते हुए उनके कीमती समय के लिए उनका धन्यवाद किया।

इस अवसर पर विद्यालय के 70 बच्चों, अध्यापिकाओं व अन्य स्टाफ का मुफ्त निरीक्षण कर जरूरतमंद बच्चों को मुफ्त दवाइयां भी बांटी गई।