किड्स स्कूल में शैक्षिक गतिविधि का सफल आयोजन

कुरुक्षेत्र (परमिंदर सिंह) : 7 बी स्थित ग्रैंड मा कॉटेज किड्स स्कूल में हमारे सहायक गतिविधि का आयोजन किया गया जिसमें विद्यालय के बच्चों ने, फैंसी ड्रेस, कविता गायन, कहानी व्याख्यान ओर रोल प्ले जैसी अनेक गतिविधियों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। बच्चे हमारे सहायक जैसे, डॉक्टर, शिक्षिका, सब्जी वाला, नर्स, फलवाला, पेंटर, वकील, दूधवाला, किसान, मजदूर, पुलिस अधीक्षक, फौजी इत्यादि के किरदारों में नजर आए ओर बखूबी अपने किरदारों से साक्षात्कार करवाया।

प्राचार्या लवलीन पाहवा ने बताया कि आज विद्यालय के सभी बच्चों को मंच पर आकर माइक पर बोलने का मौका भी दिया गया जिससे उनके आत्मविश्वास में वृद्धि हो सके और वे बेझिझक मंच पर आकर अपने विचार व्यक्त कर सकें।उन्होंने कहा कि विद्यालय में समय समय पर ऐसी गतिविधियों का आयोजन किया जाता है ताकि बच्चों की रूचि अनुसार उनके मनोबल और उत्साह को बरकरार रखा जा सके।

आज के इस चुनौतीपूर्ण समय में बच्चों का सर्वांगीण विकास इन्हीं गतिविधियों के माध्यम से किया जा सकता है। इस अवसर पर विद्यालय के प्रबंधक राज पाहवा ने सभी बच्चों को हमारे सहायकों के किरदारों से अवगत करवाया और सभी बच्चों उनके सम्मान के लिए प्रेरित किया।

इस अवसर पर बच्चों को विद्यालय द्वारा पुरस्कृत कर उनका उत्साह बढ़ाया गया। इस अवसर पर विद्यालय की अध्यापिकाएं नीतू, कुलदीप, अंजू, नूतन,नीलम ओर अन्य स्टाफ मौजूद रहा।