पानीपत (निर्मल सिंह विर्क) : वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत एक सराहनीय कदम उठाते हुए 23 गांवों के सभी टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार के लिए गोद लिया है। ट्रस्ट द्वारा आयोजित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र उझा व उग्राखेडी में एक विशेष कार्यक्रम में आयोजित कर सभी गांवों के 100 टीबी रोगियों को पौष्टिक आहार की किट वितरित की गई।
इस अवसर पर ट्रस्ट के प्रख्यात समाज सेवक श्री पाला राम जिनका जन्मस्थान छाजपुर है। श्री महेन्द्र वशिष्ठ ने उपस्थित सभी रोगियों को दवाई के साथ साथ प्रोटीन युक्त डाइट लेने का आग्रह किया। बीमारी को हराने के लिए नियमित जांच और समय पर पौष्टिक आहार लेना अनिवार्य है।
कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अरुण , डॉ आकाश जिला क्षय रोग अधिकारी , डॉ. लाभ सिंह , श्री गुरुदत्त पी पी एम कॉर्डिनेटर , श्री शिव कुमार सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर , श्री नरेश कुमार सीनियर ट्रीटमेंट सुपरवाइजर दोनों पीएचसी की टीम मौजूद रही।
ट्रस्ट की ओर से कपिश, मांगे राम, दीपक, सुनील, रिंकू और प्रमोद सहित अन्य सदस्यों ने व्यवस्था संभालने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
श्री पाला राम वीएसपी चैरिटेबल ट्रस्ट ने बताया कि समालखा के 200 मरीजों और सोनीपत एवं गन्नौर के 600 से अधिक मरीजों को पौष्टिक आहार देने का जिम्मा उठा चुके है । जिसका मुख्य उद्देश्य जिले के टीबी रोगियों को संबल प्रदान करना है और पानीपत को पूर्णतः टीबी मुक्त बनाना है।