बुलेंस में छिपाकर की जा रही थी तस्करी, पुलिस ने पकड़ा

नूंह: पुलिस ने मुठभेड़ के बाद एक कथित गो तस्कर को गिरफ्तार किया है। आरोपी एंबुलेंस का इस्तेमाल कर अवैध तस्करी को अंजाम दे रहा था, जिससे मामला और गंभीर हो गया है।

पुलिस के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी की गई थी। इस दौरान संदिग्ध एंबुलेंस को रोकने का प्रयास किया गया, लेकिन चालक ने भागने की कोशिश की। पीछा करने पर मुठभेड़ की स्थिति बनी, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को काबू कर लिया।

सूचना के आधार पर पुलिस ने नूंह-उटावड़ रोड पर गांव जयसिंहपुर के पास नाकाबंदी कर संदिग्ध वाहन को रोकने का प्रयास किया। आरोपी राजस्थान नंबर की एंबुलेंस का इस्तेमाल कर गोवंश की तस्करी कर रहे थे।


पुलिस टीम को देखकर आरोपियों ने भागने की कोशिश की। इसी दौरान पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी घायल हो गया। घायल आरोपी की पहचान हमास खान निवासी उटावड़ के रूप में हुई है। पुलिस ने उसे उपचार के लिए शहीद हसन खान मेवाती राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज जारी है।

पुलिस ने मौके से एक देसी कट्टा, तीन खाली खोल और दस जिंदा कारतूस बरामद किए हैं। इसके अलावा चार गोवंश और एक ईको कार भी बरामद की गई है। फरार दो आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।