एसएमओ डॉक्टर जसवंत सिंह थिंद की ओर से किया गया उद्घाटन

हुशियारपुर (दलजीत अजनोहा) : सरकार के निर्देशानुसार सिविल अस्पताल माहिलपुर में एस.एम.ओ. डॉ. जसवंत सिंह थिंद के नेतृत्व में कैंटीन और साइकिल स्टैंड की शुरुआत की गई। इस अवसर पर सबसे पहले अरदास की गई,उपरांत एम.एम.ओ. द्वारा रिबन काटकर उद्घाटन किया गया।

इस अवसर पर एम.ओ. डॉ. थिंद ने बताया कि मरीजों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए तथा सरकारी नियमों का पालन करते हुए यह कैंटीन और साइकिल स्टैंड खोला गया है। उन्होंने बताया कि इस कैंटीन में मरीजों और उनके सहयोगियों के लिए चाय, पानी, ब्रेड, बिस्कुट और अन्य साधारण खाने-पीने की व्यवस्था होगी बहुत ही कम खर्च में होगी । उन्होंने बताया कि स्टैंड पर साइकिल वालों से 10 रुपये, मोटरसाइकिल वालों से 20 रुपये तथा कार पार्किंग के लिए 30 रुपये की टिकट ठेकेदार द्वारा रखी गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि अस्पताल में मोटरसाइकिल चोरी का डर बना रहता था और एक-दो बार चोरी भी हो चुकी है, जिससे अस्पताल प्रशासन को कई परेशानियों का सामना करना पड़ा। इस अवसर पर सुरजीत सिंह खांनपुरी, डॉ. रजत आदि, डॉ. राम गोपाल, डॉ. मनीदीप कौर बेन्स, डॉ. मनजीत कौर, डॉ. परमिंदर सिंह, ममता (कैंटीन प्रबंधक) और अस्पताल स्टाफ मौजूद थे।