होशियारपुर में गूंजे भक्ति के स्वर, वर्मा परिवार ने की आरती

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : मैय्या जी असी नौकर तेरे वैष्णो धाम भरवाई रोड में मां गंगा जी की आरती का आयोजन किया गया। इस मौके पर वर्मा परिवार ने मां गंगा की आरती की। इस अवसर पर कैलाश वर्मा, संजना वर्मा, मुनीश वर्मा, पूजा वर्मा, एकलव्य वर्मा, शिवाय वर्मा, चाहत वर्मा, मनत वर्मा, सृष्टि वर्मा व अन्य ने मां गंगा की आरती में भाग लिया और पूजन उपरांत परिवार ने लंगर विरतण की सेवा भी की।

इस अवसर पर वर्मा परिवार ने कहा कि मां गंगा जी की आराधना से मन को शांति और सकारात्मक ऊर्जा प्राप्त होती है। उन्होंने कहा कि धार्मिक आयोजनों से समाज में प्रेम, भाईचारा और सेवा भावना को बढ़ावा मिलता है। परिवार ने सभी पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर प्रबंधक कमेटी प्रधान श्यामलाल, विजय कश्यप, दिनेश गुप्ता, अश्विनी छोटा, राजन गुप्ता, मिंटू, महेंद्रपाल गुप्ता, अमित गुप्ता, विकास शर्मा, राम कृष्ण पांडेय, शशी लता देवी, बजरंगी पांडेयी, खुशबू पांडेय, हेमंत सिंह, पूजा सिंह आदि उपस्थित रहे.