महंत रमिंदर दास ने कर कमलों से किया लोकार्पण

होशियारपुर (दलजीत अज्नोहा) : पूर्व राज्यसभा सांसद एवं लाला सुंदर दास कपूर चैरीटेबल सोसायटी फार डेफ एंड म्यूट के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने बताया कि मूक बधिर लोगों की सेवा के साथ साथ अब सोसइटी ने लाला सुंदर दास कपूर आश्रम परिसर में ही निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण करवाकर इसे मानवता की सेवा को समर्पित किया है। खन्ना ने बताया कि इस डिस्पेंसरी का लोकार्पण महंत रमिंदर दास जी ने अपने कर कमलों से किया है । खन्ना ने बताया की सोसाइटी का लक्ष्य मानवता की सेवा है जिसके तहत आश्रम परिसर में ही इस निशुल्क होम्योपैथिक डिस्पेंसरी का निर्माण करवाया गया है ताकि जरूरतमंद लोग एलोपेथिक दवाइयों की बजाये होम्योपैथिक पद्धति से इलाज करवा सकें।

इस मौके सोसाइटी के अध्यक्ष गोपी चंद कपूर ने बताया कि इस डिस्पेंसरी का महंत श्री रमिंदर दास जी ने अपने कर कमलों से लोकार्पण कर दिया है और यह डिस्पेंसरी हर रविवार को जरूरतमंद लोगों के लिए सुबह 8 बजे से 10 बजे तक खुली रहेगी । गोपी चंद कपूर ने बताया कि महंत रमिंदर दास जी ने इस सेवाकार्य के लिए 21 हजार रुपये की राशि भी भेंट की है । इस मौके सोसाइटी के चेयरमैन खन्ना , अध्यक्ष गोपी चंद कपूर सहित सभी पदाधिकारियों ने महंत रमिंदर दास जी का धन्यवाद किया। इस मौके पर एस. पी. राणा, एस. पी. दीवान, डॉ. जमील बाली, राजेश नाकड़ा, आनंद अग्रवाल, जे. पी. बहल, विनोद कुमार, नरेश आनंद, संजीव अरोड़ा, दर्शन लाल, अशोक पूरी, मिंटू गुप्ता, चेतन सूद, विजय कुमार, ए. एस. कंग आदि भी उपस्थित थे।