शू कारोबारी प्रिंकल लुधियाना आर्म्स व आईटी एक्ट मामले में गिरफ्तार, पेशी भुगतने के दौरान पुलिस ने हिरासत में लिया

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 19 सितंबर। लुधियाना के शू कारोबारी और इन्फ्युएंसर गुरविंदर सिंह उर्फ प्रिंकल को पुलिस ने शुक्रवार को फिर से पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। प्रिंकल कोर्ट में एक अन्य मामले में पेश होने के लिए आया था। इस दौरान पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली। जानकारी के अनुसार थाना डिवीजन नंबर पांच की पुलिस ने एडवोकेट गगनप्रीत सिंह की शिकायत पर प्रिंकल लुधियाना के खिलाफ आर्म्स एक्ट, आईटी एक्ट समेत कई धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। इस मामले संबंधी पुलिस द्वारा प्रिंकल की तलाश की जा रही थी। पुलिस को सूचना मिली थी कि प्रिंकल शुक्रवार को अदालत में पेश होगा। इस दौरान जब वे पेशी पर आया तो उसकी गिरफ्तारी कर ली गई। पुलिस द्वारा प्रिंकल को अदालत में पेश करके एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है।

कोर्ट ने जमानत भी की कैंसिल

बता दें कि प्रिंकल पर पहले एडवोकेट गगनप्रीत सिंह द्वारा थाना सराभा नगर में गलत शब्दावली बोलने के आरोप में मामला दर्ज कराया था। इस मामले में प्रिंकल की कोर्ट के आदेशों पर गिरफ्तारी हुई थी। जिसके बाद उसे जेल भेज दिया। लेकिन एडवोकेट गगनप्रीत सिंह का आरोप है कि जेल से जमानत पर आने के बाद प्रिंकल की और से फिर गलत शब्दावली प्रयोग की गई। जिसके चलते एडवोकेट गगनप्रीत सिंह द्वारा उसकी जमानत को कैंसिल करने के लिए याचिका दायर की। कोर्ट ने उसे मंजूर करते हुए पुराने केस में भी जमानत कैंसिल कर दी है।

सोशल मीडिया पर दिखाया असलह

एडवोकेट गगनप्रीत सिंह ने कहा कि सोशल मीडिया पर हथियार दिखाने की मनाही है। जिसके बावजूद प्रिंकल द्वारा हथियार दिखाकर धमकाते हुए एक वीडियो सोशल मीडिया पर डाली थी। वहीं इसी के साथ उसने सोशल मीडिया पर फिर से गलत शब्दावली प्रयोग की। उसने महिला पुलिस अफसर, वकीलों समेत कई लोगों के खिलाफ गलत शब्दावली प्रयोग की। जिसके चलते पुलिस द्वारा उस पर एक और मामला दर्ज किया गया है।

Leave a Comment

कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने कहा कि फोर्टिस हेल्थकेयर मोहाली में 900 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश करेगी • *इस निवेश से इस विस्तार योजना में 400 से अधिक बिस्तरों की क्षमता सृजित होगी• *इससे पंजाब के युवाओं के लिए 5400 से अधिक रोजगार के अवसर पैदा होंगे*