watch-tv

होशियारपुर : पंजाब के पूर्व मंत्री तीक्ष्ण सूद कांग्रेस पर हमलावर

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

भाजपा नेता ने कहा, राजीव सरकार में ही संविधान से हुई थी छेड़छाड़

होशियारपुर 14 जुलाई। संविधान पर छिड़ी बहस पर केंद्र से राज्य स्तर तक उतर आई है। पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री तीक्ष्ण सूद ने संविधान मुद्दे पर कांग्रेस को घेरा। उन्होंने कहा कि संविधान की सुरक्षा की दुहाई देने वाली कांग्रेस पार्टी ने ही सबसे अधिक संविधान से खिलवाड़ किया था।

बीजेपी नेता तीक्ष्ण सूद ने कहा कि साल 1985 में कांग्रेस की राजीव गांधी सरकार ने एक गरीब मुस्लिम महिला शाह बानो का रोकने के लिए धार्मिक तुष्टीकरण के लिए संविधान तक बदल डाला था। उन्होंने कहा कि इससे अधिक अमानवीय कार्य कोई हो नहीं ही सकता है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर यह गुजारा भत्ता उसे पति द्वारा प्रताड़ित करने के कारण क्रिमिनल प्रोसीजर कोड की धारा 125 के तहत दिया गया था।

वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि 39 वर्ष बाद फिर से पुनर्विचार याचकाओं पर अपना निर्णय सुनाते हुए सुप्रीम कोर्ट ने मुस्लिम महिलाओं को गुजारा भत्ता देने का फैसला दिया। साथ ही यह  भी कहा कि उस समय कांग्रेस सरकार द्वारा संविधान में किया संसोधन ठीक नहीं था और यह मानवीय अधिकारों का उलंघन था। सुप्रीम कोर्ट का यह फैसला आने के बाद कांग्रेस मुंह दिखाने योग्य नहीं रही है और हकीकत में उसकी पोल खुल गई है।

सूद ने कहा कि किस प्रकार कांग्रेस अल्पसंख्यक वोट को हासिल करने के लिए संविधान तक को भी रौंद सकती हैं। अब यह भी उजागर हो गया है कि कांग्रेस संविधान बचाने की झूठी दुहाई देती हैं। जबकि कांग्रेस सरकार के समय में ही 68 से अधिक बार संविधान में फेरबदल किया गया था।

———–

 

Leave a Comment