watch-tv

होटल में हुक्का परौसा जा रहा था युवाओं को छापेमारी,दर्जन से अधिक हुक्के व नशीले पदार्थ बरामद

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

(चंडीगढ/यूटर्न 18 अप्रैल): चंडीगढ़ के गांव किशनगढ़ स्थित होटल डिस्प्रिग के अंदर हुक्का बार का खुलासा हुआ है। पुलिस ने छापा मारकर फलेवर के साथ-साथ एक दर्जन से अधिक हुक्के बरामद किए हैं। जिसे युवाओं को परौसा जा रहा था। पुलिस मामले में आगे की जांच कर रही है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस की रेड को देखकर होटल के अंदर भगदड़ मच गई थी। कई लोग होटल की छत से कूद कर भाग गए। वहीं होटल से पुलिस ने 3 लोगों को गिरफतार कर लिया है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि उक्त होटल में कई दिनों से हुक्का पार्टी चल रही थी। होटल स्टाफ कमरे के अंदर हुक्का सर्व करता था। गश्त के दौरान जब पुलिस को पता चला तो डीएसपी पी अभिनंदन के नेतृत्व में टीम ने यहां पर छापा मारा। इस छापेमारी के दौरान पुलिस ने होटल संचालक साहिल, मैनेजर रोहित और वेटर कृष्ण को गिरफतार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ सिगरेट व तंबाकू उत्पाद अधिनियम 2003 की धारा 188/34 के तहत केस दर्ज कर लिया है।
पिछले दिनों पकड़ा था देह व्यापार का धंधा
पुलिस ने पिछले दिनों इसी इलाके में होटल पालम हाउस के अंदर भी छापेमारी की थी। इस होटल के अंदर देह व्यापार का काम चल रहा था। इस मामले में पुलिस ने होटल के मैनेजर और एक वेटर को गिरफतार किया था। इसके अलावा इस होटल में जुए और सट्टे का धंधा भी चल रहा था। इसमें 9 लोगों के खिलाफ कार्रवाई की गई थी।

Leave a Comment