हिंदी सिनेमा के ही-मैन धर्मेंद्र का 24 नवंबर को 89 साल की उम्र में निधन हो गया था। 8 दिसंबर को उनका 90वां जन्मदिन होने वाला था। देओल परिवार अब मुंबई में उनका जन्मदिन मनाएगा। इस खास मौके पर उनके फैंस भी उन्हें श्रद्धांजलि दे सकेंगे।
फैंस भी होंगे शामिल
पहले यह कार्यक्रम खंडाला के फार्महाउस में होना था, लेकिन अनुमति न मिलने की वजह से अब मुंबई में होगा। सनी और बॉबी देओल चाहते हैं कि फैंस भी इस मौके पर आकर धर्मेंद्र को याद करें और परिवार से मिलें।
कार्यक्रम की जानकारी
कार्यक्रम दोपहर 2 बजे शुरू होकर 4 बजे तक चलेगा। किसी पास या रजिस्ट्रेशन की जरूरत नहीं है। यह कोई बड़ा जश्न नहीं, बल्कि शांत और भावपूर्ण श्रद्धांजलि है।
स्वास्थ्य और अंतिम संस्कार
धर्मेंद्र को कुछ समय पहले सांस की दिक्कत की वजह से हॉस्पिटल में भर्ती किया गया था। उनका अंतिम संस्कार मुंबई के विले पार्ले में हुआ और बाद में हरिद्वार में गंगा में विसर्जित किया गया।
