पंजाब में कोल्ड वेव और कोहरे की वजह से ठंड का असर बढ़ता जा रहा है। बुधवार को राज्य का अधिकतम तापमान 0.2 डिग्री कम रिकॉर्ड हुआ। कुल मिलाकर पारा सामान्य से 2.2 डिग्री नीचे गिर गया है। वहीं, न्यूनतम तापमान में 0.6 डिग्री की गिरावट आई और यह सामान्य से 2.4 डिग्री नीचे पहुंच गया।
सबसे ठंडे जिले
अदमपुर 2.4 डिग्री के न्यूनतम तापमान के साथ सबसे ठंडा रहा। फरीदकोट में पारा 2.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पंजाब का सबसे ज्यादा तापमान रूपनगर में 24 डिग्री रहा।
अलर्ट और मौसम का हाल
मौसम विभाग ने जालंधर, फिरोजपुर, मोगा, फरीदकोट, मुक्तसर, बठिंडा, मानसा और फाजिल्का जिलों में येलो अलर्ट जारी किया है। डायरेक्टर सुरिंदर पाल के अनुसार शुक्रवार से पश्चिमी विक्षोभ पंजाब को प्रभावित करेगा। इससे बारिश नहीं होगी, लेकिन ठंड और कोहरा बढ़ेगा। 15 दिसंबर से पंजाब में कड़ाके की ठंड शुरू होने की संभावना है।
शहरों का तापमान
अमृतसर 5.3 डिग्री, लुधियाना 5.4, पटियाला 5.0, पठानकोट 5.3, बठिंडा 4.0, फिरोजपुर 5.2 और गुरदासपुर 5.0 डिग्री पर रहा। अधिकतम तापमान अमृतसर 20.2, लुधियाना 22.4, पटियाला 22.6, पठानकोट 22.0, गुरदासपुर 22.5 डिग्री रिकॉर्ड हुआ।
