हरियाण्वी सिंगर मीता बरोदा फायरिंग, केस दर्ज
राजेंदर सिंह जादौन
चंडीगढ़, 25जुलाई। पंजाब के बाद हरियाणवी सिंगर भी अब बुलेट से निशाना पर हैं। गन-कल्चर वाले गाने बैन किए जाने से सुर्खियां बटोरने के बाद अब हरियाणवी सिंगर पर फायर किए जाने की जानकारी सामने आई है।
जानकारी के मुताबिक सोनीपत में सिंगर-एक्टर मीता बरोदा पर फायरिंग हुई है। फायरिंग के वक्त वह फॉर्म हाउस की पर दोस्तों के साथ बैठे थे। तभी गांव के कुछ लोगों से उनकी बहस हुई, तभी एक युवक ने पिस्टल निकाल ली। उसने 2 हवाई फायर किए, फिर तीसरी बार में मीता को गोली मारने की कोशिश की। गनीमत रही कि पिस्टल से गोली नहीं चली और मीता बाल-बाल बच गए।
इस घटना से हड़कंप मच गया, पुलिस के मुताबिक हमला करने वाला मीता का ही दोस्त है। उसके खिलाफ हवाई फायरिंग और हत्या की कोशिश समेत विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया, उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस को मौके से एक देसी पिस्टल भी मिला। अब तक की जांच में घटना के पीछे की वजह राजनीतिक रंजिश सामने आई है।
मीता बरोदा ने ‘हवा कसूती’ और एम एल ए हरियाणवी’ और ‘बलम फौजी’ जैसे कई गाने दिए हैं। जिस वजह से वह हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में सुर्खियों में रहे। पुलिस के मुताबिक ये घटना गुरुवार रात करीब 11 बजे की है। अमित उर्फ मीता बरोदा के मुताबिक वह अपने गांव बरोदा के नजदीक फार्म हाउस पर हादसे के समय दोस्तों के साथ निर्माणाधीन फार्म हाउस को लेकर प्लानिंग कर रहे थे। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया कि मीता बरोदा और आरोपी मनजीत आपस में बचपन से दोस्त रहे हैं। दोनों के बीच कहासुनी हो गई।
———