पंजाब विस उप चुनाव : होशियारपुर में कांग्रेस को आप ने दिया ‘दोहरा-झटका’

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पूर्व कांग्रेसी विधायक के पोते चौधरी गुरप्रीत और चब्बेवाल के कांग्रेसी हल्का इंचार्ज कुलविंदर आप में शामिल

होशियारपुर/यूटर्न/2 नवंबर। यहां हल्का चब्बेवाल विधानसभा सीट पर उप-चुनाव से पहले सियासी खलबली मच गई।। दरअसल आम आदमी पार्टी ने यहां कांग्रेस को एक साथ दो बड़े सियासी-झटके दिए हैं।

शनिवार को सीएम भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस के पूर्व विधायक चौधरी राम रत्तन के पोते चौधरी गुरप्रीत सिंह को आम आदमी पार्टी में शामिल कर लिया। उनके साथ ही चब्बेवाल से कांग्रेस के हल्का इंचार्ज कुलविंदर सिंह को भी आप में शामिल किया गया। गौरतलब है कि इनको सांसद राज कुमार चब्बेवाल ने पार्टी में शामिल कराया। इन दोनों नेताओं की जॉइनिंग चंडीगढ़ स्थित सीएम भगवंत सिंह मान के आवास में हुई।

इस मौके पर सीएम मान ने कहा कि पूर्व कांग्रेसी विधायक चौधरी राम रत्तन के पोते चौधरी गुरप्रीत सिंह के आप में शामिल होने से हल्के में काफी मजबूती मिलेगी। कुलविंदर सिंह रसूलपुरी को भी आप में शामिल हुए हैं, जो 35 साल से कांग्रेस से जुड़े हुए थे।

—————-

 

हरियाणा के सभी जिलों में संचालित करें उद्यमिता विकास कार्यक्रम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप अवसरों का पूरा लाभ करें सुनिश्चित, स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की तैयारी

हरियाणा के सभी जिलों में संचालित करें उद्यमिता विकास कार्यक्रम : मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी, प्रदेश के युवाओं को स्टार्टअप अवसरों का पूरा लाभ करें सुनिश्चित, स्टार्टअप में महिलाओं की भागीदारी बढ़ाकर 60 प्रतिशत करने की तैयारी

पंजाब सरकार बाढ़ प्रभावित लोगों के हर नुकसान की भरपाई करेगी: बरिंदर कुमार गोयल मुख्य अभियंता (जल निकासी) को ब्यास नदी से गाद निकालने पर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का निर्देश दिया ,सुल्तानपुर लोधी के प्रभावित गांवों में लोगों की शिकायतें सुनीं, राहत कार्यों का आकलन किया “धुस्सी बांध पूरी तरह सुरक्षित, लोगों को घबराना नहीं चाहिए”