चंडीगढ़ 09 Dec : 14 दिसंबर को दिल्ली में प्रस्तावित ‘वोट चोर गद्दी छोड़ महारैली’ को लेकर चंडीगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आज अध्यक्ष एच.एस. लक्की की अध्यक्षता में आयोजित हुई। बैठक में रैली की तैयारियों को अंतिम रूप दिया गया और निर्णय लिया गया कि चंडीगढ़ से करीब 500 कार्यकर्ता दिल्ली जाकर अपना समर्थन दर्ज कराएंगे।
बैठक में कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी लोकतंत्र बचाओ अभियान की समीक्षा भी की गई, जिसके तहत पार्टी ने 5 करोड़ हस्ताक्षर जुटाए हैं। इनमें से चंडीगढ़ कांग्रेस द्वारा एकत्र किए गए लगभग एक लाख हस्ताक्षर दिल्ली भेजे जा चुके हैं, जिन्हें जल्द ही राष्ट्रपति को सौंपा जाएगा।
बैठक का आयोजन पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के जन्मदिवस पर विशेष रूप से महत्वपूर्ण रहा। कांग्रेस भवन में केक काटकर उनके योगदान को नमन किया गया।
एच.एस. लक्की ने कहा कि सोनिया गांधी का जीवन साहस और समर्पण का प्रतीक है, और चंडीगढ़ कांग्रेस उनके मार्गदर्शन पर एकजुट रहेगी।
