पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के ओसाका में हुए रोड शो को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला। कई बड़ी जापानी कंपनियों ने इसमें हिस्सा लिया और पंजाब में इन्वेस्ट करने में इंटरेस्ट दिखाया। सीएम ने कहा कि इतनी बड़ी कंपनियों की भागीदारी इंडिया–जापान रिश्तों को और मजबूत बनाएगी।
उन्होंने बताया कि पंजाब की प्रोग्रेसिव पॉलिसीस , सिंगल -इंडो सिस्टम और रेडी टू इन्वेस्ट माहौल की वजह से ग्लोबल इन्वेस्टर का भरोसा बढ़ रहा है। सरकार का मकसद है कि युवाओं को ज्यादा अवसर मिले और निवेशकों को स्टेबल और भरोसेमंद एनवायरनमेंट मिले। सीएम ने कहा कि जापानी इंडस्ट्री के साथ पंजाब के रिश्ते पहले से ही स्ट्रांग हैं और लगातार बढ़ रहे हैं।
कई टॉप जापानीज कंपनियां पंजाब पर भरोसा कर रही हैं, और सरकार की मेहनत से पंजाब आज पसंदीदा निवेश स्थलबन रहा है। मान ने बताया कि फ़ास्ट ट्रैक पंजाब सिंगल -विंडो सिस्टम के जरिए 173 से ज्यादा सेवाएं मिल रही हैं।
इन्वेस्ट पंजाब के माध्यम से 1.4 लाख करोड़ रुपये का निवेश पहले ही जमीन पर उतर चुका है। सरकार का फोकस है जल्दी फैसले और एक ऐसा सिस्टम देना जो निवेशकों का वक्त और भरोसे दोनों की इज़्ज़त करे। सीएम ने कहा कि पंजाब की ग्रोथ इंडस्ट्री के साथ मिलकर ही पॉसिबल है।
नई इंडस्ट्रियल पालिसी भी इसी सोच के साथ बनाई गई है। उन्होंने रोड शो में जापानी अधिकारियों से मुलाकात की और 2026 में होने वाले प्रगतिशील पंजाब निवेशक शिखर सम्मेलन में आने का निमंत्रण दिया। उन्होंने उम्मीद जताई कि जापानी निवेशक बड़े स्तर पर इसमें हिस्सा लेंगे और पंजाब की ग्रोथ स्टोरी को और आगे बढ़ाएंगे।
