लुधियाना, 8 दिसम्बर:
श्री राम शरणम्, श्री राम पार्क में 21 दिन-रात्रि तक चल रहे 71वें राम नाम अखंड जप महा यज्ञ के दूसरे दिन संत अश्वनी बेदी जी महाराज ने अपने संदेश में कहा कि राम नाम का जाप केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि जीवन को परिवर्तित करने वाली दिव्य शक्ति है।
उन्होंने कहा कि सच्चे मन से किया गया राम नाम जप मानसिक शांति देता है, शरीर की रोग-प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है और मन को नकारात्मक विचारों से मुक्त करता है। संत बेदी जी महाराज ने इसे “कलियुग में मोक्ष का सबसे सरल मार्ग” बताते हुए कहा कि यह भय, चिंता व अवसाद जैसी समस्याओं का प्रभावी समाधान है और साधक के व्यक्तित्व में अद्भुत तेज व सकारात्मक ऊर्जा उत्पन्न करता है।
आज के जाप में श्री महेश मित्तल, राजीव मित्तल, उमा मित्तल, राशि अग्रवाल, मधु बजाज, कनुप्रिया बजाज, शिखा जैन, आदित्य थापर, पुनीता गोयल, नीलम खोसला, नीरज शर्मा, बाहर प्रकाश, किरण कपूर, राशि चड्डा, दीपाली सहगल, विदुषी थमन सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे।
