नेटफ्लिक्स ने वार्नर ब्रोस डिस्कवरी (WBD) को खरीदने का समझौता कर लिया है| यह अनाउंसमेंट दोनों कंपनियों ने 5 दिसंबर को किया| इस डील में नेटफ्लिक्स , वार्नर ब्रोस के फिल्म-टीवी स्टूडियो, HBO Max और HBO को कैश और स्टॉक के जरिए अधिग्रहित करेगा|
WBD की वैल्यू 27.75 डॉलर प्रति शेयर तय हुई है| पूरी डील की एंटरप्राइज वैल्यू लगभग 82.7 अरब डॉलर और इक्विटी वैल्यू 72 अरब डॉलर बताई जा रही है| कंपनियों के मुताबिक डील अगले 12–18 महीनों में पूरी होने की उम्मीद है| सौदे से पहले WBD अपनी ग्लोबल नेटवर्क्स डिवीजन को अलग करेगा और ‘डिस्कवरी ग्लोबल ’ नाम की नई कंपनी बनाएगा|
इसमें सीएनएन , यूरोप के फ्री-टू-एयर चैनल, डिस्कवरी +, ब्लीचेर रिपोर्ट जैसे नेटवर्क शिफ्ट किए जाएंगे. डील के बाद नेटफ्लिक्स की लाइब्रेरी में बिग बैंग थ्योरी, गेम ऑफ थ्रोन्स और डीसी यूनिवर्स जैसे बड़े टाइटल भी जुड़ जाएंगे| नेटफ्लिक्स का कहना है कि वह वार्नर ब्रोस की थिएट्रिकल रिलीज़ और बाकी ऑपरेशंस को जारी रखेगा| कंपनी को अगले 3 साल में 2–3 अरब डॉलर की सालाना सेविंग की उम्मीद है| दोनों कंपनियों के बोर्ड ने डील को मंजूरी दे दी है।
