चंडीगढ आकर गरजे योगी: कहा आपकी आधी संपति मुस्लमानों को दे देगी कांग्रेस

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब हो चुका माफीया राज,भाजपा को वोट दें,माफीया से भाजपा निपट लेगी

पंजाब/20 मई: चंडीगढ में भाजपा उमींदवार संजय टंडन के हक्क में चुनाव प्रचार करने आये यूपी के मुखयमंत्री ने कांग्रेस व आप को कडे हाथों लेते कहा कि गठबंधन इंडी की मंशा है कि आपकी संपति छीन का मुस्लमानों को बांट दी जाये। अब तो कांग्रेस को 400 सीट पर चुनाव लडने तक के लिये भाजपा ने नही छोडा। यहां उन्होंने मलोया स्थित सरकारी स्कूल के नजदीक खाली मैदान में आयोजित रैली को संबोधित किया। इस दौरान समर्थकों ने बुलडोजर बाबा की जय के नारे लगाए। रैली में योगी ने कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने देश और समाज को बांटा। योगी ने कहा कि जो राम का, वही हमारा, वर्ना किसी के काम का नहीं। कांग्रेस तो राम को नकार चुकी थी। आज पंजाब में माफिया खुलेआम घूम रहे हैं, लेकिन यूपी में हमने इन्हें उल्टा टांगा है। उन्होंने चंडीगढ़ से कांग्रेस कैंडिडेट मनीष तिवारी को उडऩखटोला बताया। उन्होने कहा कि कांग्रेस के अंदर औरंगजेब की आत्मा घुस चुकी है। हमें दूसरा औरंगजेब नहीं चाहिए। मोदी जी ने भारत को एक भारत-श्रेष्ठ भारत बनाया है। अब हमें इसे आत्मनिर्भर भारत बनाना है। मोदी जी ने पूरा जीवन देश के लिए दिया है। आप भी 10 दिन दीजिए। कन्हैया मित्तल ने कहा कि जो राम को लाएं हैं, हम उनको लाएंगे तो आप सब इस पर सहमत हैं। योगी आदित्यनाथ ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीब भूख से मरता था। मोदी 80 करोड़ लोगों को फ्री राशन दे रहे हैं। उन्होंने व्यवस्था दी कि अगर कार्ड यूपी और बिहार का भी हो, लेकिन राशन चंडीगढ़ में ले सकता है। कांग्रेस कहती थी कि देश के संसाधनों पर पहला हक मुस्लिमों का है। फिर देश का हिंदू और सिख कहां जाएगा?। कांग्रेसियों के अंदर दुर्योधन की आत्मा प्रवेश कर गई है। मोदी सरकार ने सबका साथ-सबका विकास की भावना से काम किया। इस अवसर पर उनके साथ अन्य नेताओं के साथ किरण खेर सांसद भी थी।

स्वच्छ, स्वस्थ और सुरक्षित वातावरण की दिशा में हरियाणा सरकार की नई पहल, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया स्टेट एनवायरमेंट प्लान-2025 का शुभारंभ यह योजना हरियाणा के सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण में मील का पत्थर साबित होगी यह पहल हरियाणा को राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर सतत विकास के लक्ष्यों की प्राप्ति की दिशा में बनाएगा अग्रणी – मुख्यमंत्री ठोस कचरा निपटान के लिए राज्य में 13 इंटीग्रेटेड सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट प्लांट्स स्थापित करने की योजना इलेक्ट्रॉनिक कचरे के निपटान के लिए हर जिले में ई-वेस्ट कलेक्शन सेंटर्स स्थापित करने का सरकार का लक्ष्य मुख्यमंत्री ने नागरिकों से किया आह्वान, पानी बचाएं, पेड़ लगाएं और वातावरण को स्वच्छ बनाए रखें