नई दिल्ली/25 अप्रैल।तेज हवा चलने के बावजूद तीखी धूप गर्मी की चुभन लगातार बढ़ा रही है। तापमान में भी धीरे धीरे वृद्धि देखने को मिल रही है। आगामी दिनों में भी राहत के बहुत आसार नहीं हैं। बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से चार डिग्री कम 19.0 डिग्री सेल्सियस रहा। अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 37.5 डिग्री सेल्सियस रहा। हवा में नमी का स्तर 92 से 28 प्रतिशत दर्ज हुआ।
मौसम विभाग का अनुमान है कि तेज हवा का दौर अभी बना रहेगा। गुरुवार को आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के समय 20 से 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलेंगी। अधिकतम और न्यूनतम तापमान क्रमश: 38 और 21 डिग्री सेल्सियस रह सकता है। इसके बाद शुक्रवार को कुछ इलाकों में बूंदाबांदी होने की संभावना है।
वहीं, मौसम की मेहरबानी के चलते दिल्ली की हवा साफ बनी हुई है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक, बुधवार को एक्यूआइ 178 रहा। इस स्तर की हवा को ह्यमध्यमह्ण श्रेणी में रखा जाता है।
आगे कैसा रहेगा मौसम
आईएमडी के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर में गुरुवार को आंशिक बादल छाए रह सकते हैं। तेज हवाएं चलेंगी। इनकी स्पीड 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटे तक रह सकती है। अधिकतम तापमान 38 और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री तक पहुंच सकता है। 26 अप्रैल को रात के समय एक-दो जगहों पर बूंदाबांदी की संभावना है।
वहीं, अधिकतम तापमान 40 डिग्री के स्तर तक पहुंच सकता है। न्यूनतम तापमान 24 डिग्री तक रहने की संभावना है। इसके बाद 27 अप्रैल को एक बार फिर आंशिक बादल देखने को मिल सकते हैं। अधिकतम तापमान 40 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री के आसपास रह सकता है। इसके अलावा, 28 से 30 अप्रैल के बीच अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम तापमान 22 से 23 डिग्री तक रह सकता है।
दिल्ली-एनसीआर में दिन में निकलेगी धूप, शाम को बरसात होने की संभावना

Palmira Nanda
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
Как быстро и безопасно купить диплом в России
Palmira Nanda
Срочно купить диплом бакалавра или магистра – без риска

मजीठा नकली शराब-कांड : सरगना समेत 10 आरोपी गिरफ्तार
Nadeem Ansari