जालंधर में ग्रेनेड हमले का मास्टरमाइंड अरेस्ट, पंजाब पुलिस ने एजेंसी की मदद से पकड़ा, विदेशी आतंकियों से लिंक ‌

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर 12 अप्रैल। पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रधान और पूर्व कैबिनेट मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए आतंकी हमले को लेकर केंद्रीय एजेंसियां एक्शन में हैं। एनआईए ने मामले में उत्तर प्रदेश के मेरठ से 1 संदिग्ध को हिरासत में लिया है। इससे फिलहाल एनआईए की टीम पूछताछ कर रही है। पकड़े गए आरोपी की पहचान उत्तर प्रदेश के अमरोहा के रहने वाले सैदुल अमीन के रूप में हुई है। जिसको केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस की टीमों ने दिल्ली से गिरफ्तार किया था। हालांकि केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस की टीमें लगातार टच में थीं। बता दें कि आरोपी के विदेश में बैठे आतंकियों के साथ लिंक मिले हैं। पंजाब पुलिस के डीजीपी गौरव यादव ने दावा किया है कि केंद्रीय एजेंसियों और दिल्ली पुलिस के साथ मिलकर उन्होंने ये गिरफ्तार की है। हालांकि हमले के बाद से केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों अलर्ट पर थीं और इस केस पर काम करना शुरू कर चुकीं थी। केंद्रीय एजेंसियों द्वारा हिरासत में लिया गया आरोपी मुख्य केस की सबसे मुख्य कड़ी है, जिसके लिंक आतंकियों से मिले हैं। कुछ डिजिटल डिवाइस भी केंद्रीय एजेंसी ने अपने कब्जे में लिए हैं।

जीशान का कथित ऑडियो हो रहा वायरल

बता दें कि जीशान अख्तर का एक कथित ऑडियो वायरल हो रहा है। जिसमें उक्त एक ग्रेनेड हमले की जिम्मेदारी लेता हुआ एक व्यक्ति बोल रहा है। उक्त व्यक्ति अपने आपको जीशान अख्तर बताता है। साथ ही हैप्पी पासिया और पाकिस्तानी डॉन भट्टी का नाम उक्त ऑडियो में लेता है। दैनिक भास्कर उक्त ऑडियो की पुष्टि नहीं करता।

अमरोहा दशकों बाद फिर सुर्खियों में

कभी मुगले आजम के बाद दूसरी बड़ी सुपरहिट फिल्म पाकीजा बनाने वाले डायरेक्टर कमाल अमरोही की वजह से उत्तर प्रदेश का एक आम शहर अमरोहा सुर्खियों में आया था। पकीजाह फिल्म की हीरोइन मीना कुमारी से कमाल अमरोही ने निकाह किया था। एक बार फिर कमाल अमरोही के बाद अमरोहा दूसरी वजह से सुर्खियों में है। दरअसल, पंजाब के जालंधर शहर के पूर्व मंत्री मनोरंजन कालिया के घर हुए ग्रेनेड हमले का मास्टमाइंड सैदुल अमीन जांच एजेंसियों ने दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है। इस मामले में पंजाब से लेकर राजधानी दिल्ली तक सियासी हलचल तेज हो गई थी।

Leave a Comment