युवाओं के समग्र विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं : अरोड़ा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना में राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप का उद्घाटन किया कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने

लुधियाना, 2 नवंबर। पंजाब के कैबिनेट मंत्री संजीव अरोड़ा ने यहां कहा कि युवाओं के समग्र विकास में खेल महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। गुरु नानक स्टेडियम स्थित शास्त्री बैडमिंटन हॉल में राज्य सब-जूनियर बैडमिंटन चैंपियनशिप 2025-26 का उद्घाटन करने पहुंचे थे।

अंतरिम समिति द्वारा आयोजित यह चार दिवसीय चैंपियनशिप 5 नवंबर को समाप्त होगी। इस चैंपियनशिप में 20 जिलों के 15 और 17 वर्ष से कम आयु के 700 से अधिक खिलाड़ी (लड़के और लड़कियां) एकल, युगल और मिश्रित युगल स्पर्धाओं में भाग ले रहे हैं। शास्त्री बैडमिंटन हॉल और सतलुज क्लब में एक साथ मैच खेले जा रहे हैं।

अरोड़ा ने कहा, खेल शारीरिक फिटनेस से कहीं आगे जाते हैं। ये अनुशासन, टीम वर्क, दृढ़ता और चरित्र निर्माण को बढ़ावा देते हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में राज्य भर में खेलों को बढ़ावा देने के लिए पंजाब सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। उन्होंने कहा, खेल हमारे युवाओं को शारीरिक रूप से स्वस्थ और मानसिक रूप से मज़बूत रखते हैं और उन्हें नशे के खतरे से दूर रखते हैं। उन्होंने वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड और अन्य प्रायोजकों को उनके प्रयासों के लिए धन्यवाद भी दिया।

इस दौरान एडीसी अमरजीत बैंस, सचित जैन (वर्धमान स्पेशल स्टील्स लिमिटेड), अंतरिम समिति सदस्य सचिव सुलभा जिंदल, अंतर्राष्ट्रीय कोच मंगत राय शर्मा, जिला खेल अधिकारी कुलदीप चुघ, गगन कपिला, धीरज शर्मा, विलास हंस, वरुण कुमार, इंद्रपाल सिंह, नवदीप सिंह, सरबजीत सिंह, अवतार सिंह आदि मौजूद थे।

Leave a Comment