गायक राजवीर जवंदा की अंतिम अरदास 17 अक्टूबर को उनके पैतृक गांव में होगी

पंजाबी गायक राजवीर जवंदा
पंजाबी गायक राजवीर जवंदा

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

प्रसिद्ध पंजाबी गायक राजवीर जवंदा कि अंतिम अरदास 17 अक्टूबर को की जाएगी। जानकारी के अनुसार, सहज पाठ का भोग और अंतिम अरदास सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक जवंदा के पैतृक गांव पोना में संपन्न होगा। इससे पहले श्री कीरतपुर साहिब में उनके लिए फूल चुनने की रस्म अदा की गई थी, जिसमें परिवार और करीबी मित्र शामिल हुए।

8 अक्टूबर को हुआ था निधन

गौरतलब है कि राजवीर जवंदा का 8 अक्टूबर की सुबह 10:55 बजे मोहाली के फोर्टिस अस्पताल में निधन हो गया था। उनके निधन की खबर से संगीत जगत और उनके प्रशंसकों में गहरा शोक छा गया। सोशल मीडिया पर भी उनके चाहने वालों ने भावपूर्ण श्रद्धांजलि दी।

सड़क दुर्घटना के बाद बिगड़ी हालत

बताया जाता है कि 27 सितंबर को राजवीर जवंदा एक सड़क हादसे में गंभीर रूप से घायल हो गए थे। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रीढ़ की हड्डी और सिर में गंभीर चोटें आई थीं। शुरुआती दो दिनों में उनकी हालत में कुछ सुधार दिखा, लेकिन बाद में स्थिति फिर से बिगड़ गई।

डॉक्टरों के अनुसार, अगर अगले 72 घंटे सुरक्षित बीत जाते तो उनकी जान बचाई जा सकती थी। हालांकि, उनका मस्तिष्क धीरे-धीरे काम करना बंद करने लगा और शरीर के निचले अंगों ने भी प्रतिक्रिया देना बंद कर दिया। अंततः 8 अक्टूबर को राजवीर जवंदा ने हमेशा के लिए अलविदा कह दिया।

उनके निधन से पंजाबी संगीत उद्योग में एक अपूरणीय क्षति हुई है। प्रशंसक और साथी कलाकार आज भी उनकी आवाज़ और गीतों को याद कर श्रद्धांजलि दे रहे हैं।