watch-tv

कांग्रेस को झटका : आप ने हरियाणा में अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का कर दिया है ऐलान

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लोस चुनाव में कांग्रेस से गठबंधन में आप को एक सीट मिली थीं, जिस पर वह हासिल नहीं कर सकी थी जीत

चंडीगढ़/यूटर्न/18 जुलाई। हरियाणा में अक्तूबर महीने में विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। हाल ही लोकसभा चुनाव आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने एक साथ मिलकर लड़ा था। आप को 10 में से एक सीट मिली थी, हालांकि पार्टी वो सीट जीत नहीं सकी थी। अब विधानसभा चुनाव में आप और कांग्रेस के सियासी-रास्ते जुदा रहेंगे। दरअसल आप ने अब हरियाणा में होने वाले विधानसभा चुनाव अकेले ही लड़ने का ऐलान कर दिया है।

चंडीगढ़ में प्रेस कांफ्रेंस के दौरान पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत सिंह ने यह ऐलान किया। इस मौके पर उनके साथ आप के सीनियर नेता संजय सिंह और संदीप पाठक की खास मौजूदगी रही। सीएम मान ने कहा कि पार्टी हरियाणा में सभी 90 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारेगी। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने चंडीगढ़ में ये एलान किया। दरअसल आज आम आदमी पार्टी एक महत्वपूर्ण पार्टी बन चुकी है। आप आज एक राष्ट्रीय पार्टी है। जब हमने गुजरात में 14 प्रतिशत वोट हासिल किए, तब से हम आधिकारिक तौर पर राष्ट्रीय पार्टी बने। हमारी 2 राज्यों में सरकार है। गुजरात और गोवा में हमारे विधायक हैं। अब हरियाणा में विधानसभा चुनाव आ रहे हैं। जिसे हम पूरी शक्ति से लड़ेंगे।

सीएम मान ने जोर देकर कहा कि केजरीवाल भी हरियाणा से हैं। पंजाब, दिल्ली और हरियाणा की संस्कृति मिलती-जुलती ही है। कुछ लोगों को दिल्ली के काम पता हैं। कुछ को पंजाब के काम पता हैं। हमने अभी जालंधर उप-चुनाव में शानदार जीत दर्ज कराई। पंजाब के मुख्यमंत्री के तौर पर मेरी जहां भी ड्यूटी लगेगी, हम वहां जाएंगे और टीम बनाकर लड़ेंगे।

आप सांसद संजय सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री कहते हैं कि पिछले 10 साल से भाजपा की डबल-इंजन की सरकार है। इन सालों में इस सरकार ने हरियाणा को क्या दिया ? हरियाणा फिरौती का गढ़ बन गया है। सड़कों पर लाठियां चल रही हैं। किसानों को रौंदा गया। हरियाणा में बहुत से घर शहीदों के मिल जाएंगे और आप अग्निवीर लेकर आ रहे हो। चार साल की ठेके की नौकरी दे रहे हो। अग्निवीर योजना वापस होनी चाहिए। किसानों और  बेरोजगारी का बहुत बड़ा मुद्दा है। अपराध बढ़ता जा रहा है।

वह आगे बोले कि आज हरियाणा को आम आदमी पार्टी की जरूरत है। हमने दिल्ली और पंजाब में काम करके दिखाया। बिना भ्रष्टाचार के नौकरियां दी। कहीं कोई पेपर लीक नहीं हुआ। शिक्षा व्यवस्था बेहतर की। पार्टी ने ‘हरियाणा में बदलेंगे हाल, अब लाएंगे केजरीवाल’ का नारा दिया। सीनियर आप नेता संदीप पाठक ने कहा कि अगर किसी को संदेह है कि आप हरियाणा में कैसे चुनाव लड़ेगी तो मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हरियाणा में जबरदस्त चुनाव लड़ेगी। बूथ स्तर पर लड़ेगी। हमें हर जगह से बदलाव की आवाज सुनाई देगी। कुरुक्षेत्र में हमने लोकसभा चुनाव लड़ा। हम सिर्फ 20 हजार वोट से हारे।

————-

Leave a Comment