दुखद : दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह के निधन पीएम मोदी ने भी जताया शोक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

जालंधर में अज्ञात वाहन की टक्कर से जख्मी होने पर निजी अस्पताल में अंतिम सांस ली

पंजाब, 15 जुलाई। दुनिया के सबसे उम्रदराज एथलीट फौजा सिंह का 114 साल की उम्र में निधन हो गया। जालंधर में सैर करने के दौरान उन्हें एक अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी थी। इलाज के लिए उन्हें एक निजी अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली।

उनके निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी सोशल मीडिया एकाउंट एक्स पर लिखा, फौजा सिंह जी एक असाधारण व्यक्तित्व थे। जिन्होंने फिटनेस जैसे एक बेहद महत्वपूर्ण विषय पर भारत के युवाओं को प्रेरित करने के अपने अनोखे अंदाज और जीवनशैली से मिसाल कायम की। वे अद्भुत संकल्पशक्ति वाले एक महान खिलाड़ी थे। पंजाब विधानसभा में भी मंगलवार को नामचीन एथलीट फौजा सिंह को श्रद्धांजलि दी गई। सीएम भगवंत मान समेत तमाम जनप्रतिनिधियों व राजनेताओं को उनके निधन पर शोक संवेदना जताई।

पुलिस ने उनके बेटे धरमिंदर सिंह की शिकायत पर अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया। फौजा सिंह ब्यास गांव में अपने बेटे के साथ रहते थे। उन्होंने 80 साल की उम्र में दौड़ना शुरू किया था। 2012 के लंदन ओलिंपिक में वह मशालवाहक भी रहे। जालंधर जिले के ब्यास गांव में 1911 में जन्मे फौजा सिंह 1990 के दशक में वे इंग्लैंड चले गए थे।

———–