पंजाब पुलिस ने न्यूजपेपरों की सप्लाई रोकी, कई घंटें लेट हुई अखबार, पुलिस मुताबिक इंटेलिजेंस इनपुट था

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

लुधियाना 2 नवंबर। पंजाब पुलिस की और से दो नवंबर को तड़के अचानक न्यूजपेपर्स की सप्लाई करने जा रहे वाहनों को रोक लिया गया। जिसके बाद उनकी तलाशी ली गई। कई घंटों तक यह जांच चलती रही। जिस कारण अखबारें लेट पहुंची। हालांकि पुलिस का कहना है कि इंटेलिजेंस इनपुट पर यह विशेष अभियान के तहत कार्रवाई की गई है। अलग-अलग अखबारों के प्रिंटिंग सेंटरों से निकलीं गाड़ियों की राज्यभर में नाके लगाकर रोका गया। जिसमें कुछ जगह गाड़ियों को थाने ले जाया गया। इसके चलते प्रदेश के ज्यादातर शहरों-कस्बों और गांवों में लोगों को सुबह अखबार समय पर नहीं मिल पाए। लुधियाना, अमृतसर, मोगा, फरीदकोट, कोटकपूरा, पठानकोट, फाजिल्का, अबोहर, बरनाला में न्यूजपेपर कई घंटे लेट पहुंचे। कई जगह डॉग स्क्वॉयड बुलवाए गए। इससे अखबार बांटने वाले हॉकर और डिस्ट्रीब्यूटर नाराज दिखे। इस पूरी कार्रवाई पर रविवार दोपहर तक पुलिस के किसी सीनियर अधिकारी की ओर से स्थिति स्पष्ट नहीं की गई।

विपक्ष ने सत्ताधारी पार्टी पर लगाए आरोप

उधर, कांग्रेस और भाजपा ने इस चेकिंग की निंदा की। कांग्रेस विधायक परगट सिंह और बलविंदर सिंह धारीवाल ने इसे प्रेस की आवाज दबाने का प्रयास बताया। पंजाब बीजेपी के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अश्वनी शर्मा और पार्टी के ही पूर्व मंत्री व एससी कमीशन के पूर्व चेयरमैन विजय सांपला ने इसे मीडिया का गला घोंटने की कोशिश बताया। अश्वनी शर्मा ने कहा कि चंडीगढ़ में केजरीवाल के शीशमहल की खबरों से आप सरकार घबरा गई है।

Leave a Comment