मेरी पत्नी कोई चुनाव नहीं लड़ रही हैं’, अफवाहों पर पंजाब सीएम भगवंत मान ने लगाया ब्रेक

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न/29 जुलाई: पंजाब में बहुत जल्द ही नगरीय चुनाव होने वाले है। कुछ दिनों पहले मुखयमंत्री भगवंत मान के नेतृत्व में जालंधर वेस्ट विधानसभा सीट के उपचुनाव में आप को बंपर जीत मिली थी। उपचुनाव के दौरान पार्टी के प्रचार प्रसार में सीएम मान के साथ-साथ उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर जी-जान से लगी हुई थीं। इसके बाद से लगातार खबरे आ रही थी कि आने वाले चुनावों में डॉ. गुरप्रीत कौर भी चुनाव लड़ सकती हैं। इन सभी खबरों पर ब्रेक लगाते हुए सीएम भगवंत मान ने बताया कि उनकी पत्नी चुनाव नहीं लड़ रही हैं। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने रविवार को मीडिया से बात करते हुए साफ-साफ कहा कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर किसी तरह का कोई चुनाव नहीं लडऩे वाली है। सीएम मान ने आगे बताया कि वह समाज की सेवा करने के लिए राजनीति में आई हैं। इसके साथ ही सीएम मान ने कहा कि जालंधर उपचुनाव में उनकी पत्नी ने उसी तरह पार्टी का प्रचार किया है, जैसे बाकी नेताओं की पत्नियां करती हैं। हम सभी को पता है कि जब परिवार के लोग चुनाव में प्रचार करते हैं तो लोगों पर उस पर काफी फर्क पड़ता है।
पेशे से डॉक्टर है गुरप्रीत
इसके साथ ही सीएम मान ने बताया कि उनकी पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर अपनी 3 महीने की बेटी को लेकर अपनी दादी के साथ जालंधर आई हैं। सीएम मान ने बताया कि गुरप्रीत पेशे से एक डॉक्टर हैं और ये काम भी जनसेवा के लिए ही करती हैं। उन्होंने आगे कहा कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता भी चुनाव प्रचार कर रही हैं और रैलियां कर रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि वह चुनाव लडऩे वाली हैं।
—————

Leave a Comment