लुधियाना/1 मई
पंजाबी विरासत के बाबा बोहड़ स्व. स. जगदेव सिंह जस्सोवाल का आज 89वां जन्मदिन प्रो. मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने स्थानीय गुरदेव नगर स्थित उनके आवास आलना में उनकी तस्वीर को पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाया। इस अवसर पर प्रख्यात लेखक एवं कवि डाॅ. गुरभजन सिंह गिल, कृष्ण कुमार बावा, राजीव कुमार लवली, मलकीत सिंह दाखा, स. जगदेव सिंह जस्सोवाल जस्सोवाल के पोते अमरिन्दर सिंह जस्सोवाल और कई अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने समाज में योगदान को याद किया।लेखक एवं कवि डॉ. गुरभजन गिल एवं मालवा सांस्कृतिक मंच के संरक्षक कृष्ण कुमार बावा ने कहा कि स. जगदेव सिंह जस्सोवाल का जन्म 1935 में हुआ था। भले ही वह शारीरिक रूप से चले गए हों, लेकिन वह आज भी हमारे मन में मौजूद हैं। आज उनके जन्मदिन के मौके पर देश और प्रदेश से उनके शुभचिंतक यहां पहुंचे हैं। स. जस्सोवाल ने राजनीति से ज्यादा संस्कृति में योगदान दिया और प्रो प्रोफेसर मोहन सिंह मेले की शुरुआत 1978 में जसोवाल ने की थी।
प्रो मोहन सिंह मेमोरियल फाउंडेशन ने मनाया स. जगदेव सिंह जस्सोवाल का जन्मदिन

Palmira Nanda
👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं
आईपीएस अफसर पराग जैन रॉ के नए प्रमुख बने
Nadeem Ansari

गुरुग्राम पुलिस ने चलाया नशामुक्त अभियान।
Janhetaishi



