watch-tv

खन्ना में सियासी-खेल, तीन नेताओं ने हाथ का साथ छोड़ थाम ली झाड़ू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

कोटली के कैंप में कर दी आप ने

सर्जिकल स्ट्राइक, दिया झटका                                      

खन्ना 19 अप्रैल। लोकसभा चुनाव के दौरान दल बदलने का सिलसिला जारी है। यहां पूर्व मंत्री गुरकीरत सिंह कोटली के करीबी तीन कांग्रेसी नेता आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।

फतेहगढ़ साहिब से आप उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी और खन्ना से विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने उनका स्वागत किया। एडवोकेट जसविंदर सिंह लोटे, दविंदर अतली और मदन लाल शर्मा कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हुए। जसविंदर लोटे पूर्व पार्षद, ब्लॉक यूथ कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और एएस कॉलेज ऑफ एजुकेशन के पूर्व सचिव हैं।

इसके अलावा कांग्रेस सेवा दल के अध्यक्ष कुलदीप सिंह भी आप में आए। विधायक तरुणप्रीत सिंह सौंध ने कहा कि कांग्रेस का वजूद खत्म हो चुका है। पंजाब में अकाली दल पहले ही अंतिम सांसें ले रहा है। भाजपा को पंजाब में कोई वोट देने को तैयार नहीं है। कांग्रेस से उनके वर्कर ही दुखी हैं। केवल आम आदमी पार्टी ही लोगों के भरोसे पर खरी उतरी है, लिहाजा हर पार्टी के वर्कर आप का दामन थामने को राजी हैं।

————-

 

Leave a Comment