watch-tv

बेलगाम हुआ अमन कानून,कहीं हो रही हतण् व कहीं नशे में गर्क हो रही जवानी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

पंजाब/यूटर्न /27 मई: पंजाब को पता नही किसकी नजर लग गई,कानून बेलगाम हो गया और हालात यह है कि हर रोज हत्याए होने से लोगों का खून बह रहा है तो कहीं छठे दरिया यानि नशे में जवानी बर्बाद हो रही है। इसी क्रम में रविवार को दो हत्याए हुई जबकि एक घर का इकलौता चिार नशे में गर्क होकर बुझ गया। पहली वारदात में कपूरथला के गांव भंडाल बेट में आज सुबह एक व्यक्ति का खून से लथपथ शव बरामद हुआ। शव मिलने की सूचना मिलने के बाद थाना ढिलवां पुलिस और डीएसपी भुलत्थ सुरेन्द्र पाल अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। मृतक की पहचान मनजीत सिंह के रूप में हुई है। जिसके सिर और चेहरे पर तेजधार हथियारों से हमला किया गया था। डीएसपी भुलत्थ सुरेन्द्र पाल ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि शव की हालत को देखते हुए सभी तथ्यों की गंभीरता से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी दावा किया कि हत्यारे को जल्द ही पकड़ लिया जाएगा। जानकारी के अनुसार, सुबह-सुबह लोगों ने गांव भंडाल बेट के पशु अस्पताल के अंदर 40 वर्षीय व्यक्ति मनजीत सिंह पुत्र गुरनाम सिंह निवासी नूरपुर जनूहा का खून से लथपथ शव देखा। पुलिस को सूचना देने के बाद थाना ढिलवां के एसएचओ सुखवीर सिंह और डीएसपी सुरेन्द्र पाल व उनकी टीम मौके पर पहुंची और शव को अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। मनजीत सिंह के भाई सरबजीत सिंह ने बताया कि उसका भाई मनजीत सिंह कल से काम पर गया था और रात से घर वापस नहीं लौटा। सुबह किसी ग्रामीण ने उसे सूचना दी। जिसके बाद वह घटनास्थल पर पहुंचा और उसे खून से लथपथ देखकर पुलिस को सूचना दी। उसने पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात लोगों ने उसके भाई मनजीत सिंह की हत्या कर दी है। मृतक मनजीत सिंह के सिर और चेहरे पर तेजधार हथियारों से गहरे घाव थे।
दूसरी वारदात में
जालंधर में विधिपुर रेलवे क्रॉसिंग के पास एक युवक का शव मिला है। शव पर कई घाव थे, पुलिस मामले में हत्या के एंगल पर जांच कर रही है। शव के पास एक घायल व्यक्ति भी पड़ा मिला, जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जांच के लिए थाना मकसूदा की पुलिस मौके पर पहुंच गई थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पहचान करने के लिए पुलिस ने मृतक की फोटो आसपास के इलाकों में सर्कुलेट कर दिया है। जिससे मृतक की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मृतक पर तेजधार हथियार से हमला किया गया था, क्योंकि पुलिस को शरीर पर घाव मिले हैं। साथ ही क्राइम सीन के पास से एक अज्ञात वाहन भी पुलिस ने बरामद किया है। जिसके बाद पुलिस टीम ने तुरंत मौके पर पहुंच कर जांच शुरू की तो दूसरे की सांस चल रही थी। जिसे तुरंत प्रभाव से इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया। फिलहाल जखमी व्यक्ति बयान देने की स्थिति में नहीं था। उसके बयान दर्ज होने के बाद पुलिस केस में अगली कार्रवाई करेगी। डीएसपी लखबीर सिंह ने कहा कि, फिलहाल मामला हत्या का लग रहा है, क्योंकि मृतक के शरीर पर कई निशान पाए गए हैं।
तीसरी घटना
पंजाब के मानसा में नशे के ओवरडोज से एक युवक की मौत हो गई। मृतक युवक की पहचान 18 वर्षीय दलेल सिंह के रूप में हुई है। दलेल सिंह परिवार का इकलौता बेटा था। गांव खीवा खुर्द निवासी मृतक युवक की मां ने बताया कि हमारे गांव में करीब 200 युवा नशे की गिरफत में आ चुके हैं, लेकिन सरकार और प्रशासन कुछ नहीं कर रहा और पूरा गांव नशे की लत से परेशान है। ग्रामीणों ने नशे की रोकथाम की मांग की है। हर सरकार नशा खत्म करने के बड़े-बड़े दावे करती है, लेकिन वे दावे झूठे साबित हो रहे हैं। ताजा मामला मानसा जिले के गांव खीवा खुर्द में सामने आया है, जहां 18 वर्षीय युवक की मौत के बाद गांव में डर का माहौल है। मृतक युवक की मां ने बताया कि उनका बेटा काफी समय से चिट्टे के दलदल में फंसा हुआ था और नशे पर करीब 8 लाख रुपए बर्बाद कर चुका था और आज उसकी जान चली गई।
—————–

Leave a Comment