दी चेतावनी, अगर संघर्ष नज़रंदाज़ किया तो 25 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में करेंगे विशाल रैली
बठिंडा, 2 अक्टूबर। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन योजना आंदोलन के आह्वान पर संघर्ष समिति और सीपीएफ. कर्मचारी संघ ने जिला मुख्यालयों पर एक दिवसीय भूख हड़ताल की। इसके तहत बठिंडा ज़िले के बड़ी संख्या में शिक्षक और कर्मचारी लघु सचिवालय के सामने भूख हड़ताल पर बैठे।
उन्होंने चेतावनी दी कि अगर पंजाब सरकार ने उनकी मांग पर ध्यान नहीं दिया और पुरानी पेंशन बहाल नहीं की तो आने वाले समय में संघर्ष तेज किया जाएंगा। पंजाब सरकार द्वारा नवंबर, 2022 में जारी पुरानी पेंशन बहाली की अधिसूचना को तुरंत लागू किया जाए और खाते खोलने के बाद जीपीएफ भी जमा किया जाए। नेताओं ने पुरानी पेंशन की बहाली के लिए केंद्र सरकार की उदासीनता पर भी कटाक्ष किया। उन्होंने कहा कि अगर पुरानी पेंशन की मांग को नजरअंदाज किया गया तो एनपीएस प्रभावित कर्मचारी 25 नवंबर को दिल्ली कूच करेंगे।
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति के जिला संयोजक जगसीर सिंह सहोता और सीपीएफ. कर्मचारी यूनियन के जिला अध्यक्ष इकबाल सिंह ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकारें शिक्षक दिवस पर शिक्षकों के सम्मान के बारे में खोखले दावे करती हैं। इस मौके पर जिला नेता राजवीर सिंह, जगदीश कुमार जग्गी, कटारिया कुलविंदर व इकबाल सिंह, शपिंदर सिंह ‘बराड़’, करमजीत सिंह जलाल, विनोद सिंह भगता, कुलविंदर सिंह नथेहा, मनजिंदर सिंह एडीओ की खास मौजूदगी रही।
———-