watch-tv

मोगा : सिर पर वार कर 50 साल की प्रेमिका को मार डाला, बाद में फरार हो गया आरोपी

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मरने वाली महिला पति को छोड़ने के बाद पंद्रह साल से रह रही थी आरोपी के साथ

मोगा 26 सितंबर। यहां अजीतवाल इलाके में अवैध संबंधों के चलते एक व्यक्ति ने अपने साथ रहने वाली पचास साल की महिला का कत्ल कर दिया। आरोपी ने उसके सिर पर किसी भारी चीज से वार किए। महिला करीब पंद्रह साल से पति से अलग होकर अपने प्रेमी मनी के साथ गांव रोडे में रह रही थी।

पुलिस ने महिला का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मोगा सिविल अस्पताल में रखवा दिया। महिला के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी मनी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया। जानकारी के मुताबिक, मरने वाली महिला की शादी गांव बुग्गीपुरा निवासी रेशम सिंह के साथ हुई थी। उसके पास इस महिला से हुए तीन बेटे भी हैं। रेशम शराब के नशे में अकसर पत्नी से मारपीट करता था। इस दौरान उसकी पत्नी के मनी नामक व्यक्ति के साथ उसके अवैध संबंध बन गए। वह महिला करीब 15 साल पहले पति को छोड़कर मनी के साथ रहने लग गई थी।

पड़ोसियों के मुताबिक गत रात मनी और महिला के बीच काफी झगड़ा हो रहा था। मनी सुबह घर से फरार हो गया। लोगों ने सुबह को महिला का शव घर में पड़ा देखकर पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने फोन कर महिला के बेटे को सूचित किया कि उसकी मां का शव मिला है। उसके सिर पर चोट के निशान हैं। बेटे ने आरोप लगाया कि मनी ने ही उसकी मां की हत्या की है।

————

 

Leave a Comment