कलयुगी औलाद : कहासुनी होने पर फौजी बेटे ने मां के सिर में गोली मारकर किया कत्ल

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

मां-बेटे साथ बैठे थे, अचानक दरिंदा बन गया फौजी बेटा

चरखी दादरी 10 फरवरी। यहां स्थित गांव लोहरवाड़ा दिल दहलाने वाली वारदात हो गई। देर रात मां-बेटे में कहासुनी हो गई और कलयुगी फौजी बेटे ने तैश में आकर अपनी मां पर ही गोली चलाकर उसकी हत्या कर दी।

जानकारी के मुताबिक मृतका की पहचान 75 वर्षीय चंद्रो देवी के रूप मे हुई। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल में रखवा दिया। सूत्रों के अनुसार मृतका चंद्रो देवी अपने बेटे सुनील के साथ रहती थी। सुनील हाल ही में फौज से सेवानिवृत्त हुआ था और अपने घर पर रहता था। रविवार देर शाम दोनों मां-बेटे बैठे हुए थे। उसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई।

बताते हैं कि मां-बेटे के बीच बात हाथपाई तक पहुंच गई। उसी दौरान सुनील ने तैश में अपने लाइसेंसी पिस्तौल से गोली चला दी। गोली महिला के सिर में लगी और उसकी मौत हो गई। बताया कि जा रहा आरोपी सुनील नशे का आदी है। इसके चलते वह अपना आपा खो देता है और रविवार को भी ऐसा ही कुछ हुआ। उसने अपना आपा खो दिया और अपनी मां की जान ले ली। सूचना मिलने पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मौका मुआयना किया।

————–

 

Leave a Comment