बरनाला में नशाखोरी, लूटपाट बढ़ना चिंताजनक : संधू

👇खबर सुनने के लिए प्ले बटन दबाएं

Listen to this article

शिअद-अमृतसर का बरनाला से विस उप चुनाव लड़ने का ऐलान

बलविंदर आज़ाद

बरनाल यूटर्न 6 अक्टूबर। शिरोमणि अकाली दल-अमृतसर की मीटिंग जत्थेबंदक सचि गोविंद सिंह संधू की अगुवाई में यहां स्थित दफ्तर में हुई। इस मौके पर पार्टी के सीनियर नेता नवनीत गोपी के प्रयास व्यापारी समुदाय के नेताओं ने पार्टी में शामिल होने का ऐलान किया। जिन्हें पार्टी के ट्रेड विंग की अहम जिम्मेदारियों से नवाजा गया।

इस मौके पर संधू ने आरोप लगाया कि मान सरकार के दबाव में प्रशासन अपनी जिम्मेदारी सही ढंग से नहीं निभा पा रहा। जिससे बरनाला में नशाखोरी और लूटपाट भी बढ़ी है। आने वाले विस उप चुनाव में शिअद-अमृतसर के प्रत्याशी चुनाव लड़कर जीत दर्ज करेंगे। पार्टी की सोच हमेशा लोकहित में रही है।उन्होंने पार्टी में शामिल नेताओं का स्वागत कर उन्हें अहम जिम्मेदारियां सौंपीं।

संधू ने कहा कि इस बार पंचायत चुनाव लड़ने के इच्छुक उम्मीदवारों से नामजदगी के समय सरकार की धक्केशाही के चलते दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सरकार को चेतावनी है कि चुनाव शांति और निष्पक्षता के साथ कराए जाएं, वर्ना इसके नतीजे भुगतने पड़ेंगे। व्यापार विंग के प्रधान नवनीत गोपी व महासचिव उत्तम बांसल ने बताया कि चिराग बांसल को व्यापार विंग का मालवा जोन इंचार्ज लगाया है। जबकि शुभम बांसल को वाईस इंचार्ज बनाया है। विंग के शहरी प्रधान रिश्व बांसल बनाए गए हैं। अवतार सिंह नीला को मुलाजिम विंग का जिला प्रधान बनाया है।

मीटिंग में पार्टी के पीएसी सदस्य हरबंस सिंह सलेमपुर, प्रधान ट्रांसपोर्ट विंग पंजाब, वासवीर सिंह भुल्लर, प्रधान मुलाजिम विंग, गुरजंट सिंह कट्टू, जनरल सचिव, जिला प्रधान जत्थेदार दर्शन सिंह मंडेर, सुखचैन सिंह संघेड़ा, प्रधान युवा विंग, मोटा सिंह नाईवाला, प्रिंसिपल बलदेव सिंह, सीनियर नेता गुरजंट सिंह कट्टू, वासवीर सिंह भुल्लर उपस्थित थे।

————–

 

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस सिंहपुर-पलासी के ग्रामीण राहत शिविरों से अपने घरों को लौटे – कैबिनेट मंत्री बेला धियानी में क्षतिग्रस्त लकड़ी के पुल को मजबूत मोटर योग्य पुल में परिवर्तित किया जाएगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य जारी

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में 100% सड़क संपर्क, बिजली और पानी की आपूर्ति बहाल: हरजोत सिंह बैंस सिंहपुर-पलासी के ग्रामीण राहत शिविरों से अपने घरों को लौटे – कैबिनेट मंत्री बेला धियानी में क्षतिग्रस्त लकड़ी के पुल को मजबूत मोटर योग्य पुल में परिवर्तित किया जाएगा बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में राजस्व अधिकारियों द्वारा विशेष गिरदावरी का कार्य जारी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने पिपली अनाज मंडी से पंजाब के लिए राहत सामग्री के 20 ट्रकों को झंडी दिखाकर किया रवाना प्रदेश सरकार ने बाढ़ से प्रभावित पंजाब, हिमाचल और जम्मू कश्मीर को पहुंचाई 5-5 करोड़ रुपये की सहायता : नायब सिंह सैनी प्रधानमंत्री ने पंजाब व हिमाचल का दौरा कर जारी की 3100 करोड़ रुपए की मदद