Listen to this article
केंद्रीय राज्यमंत्री बिट्टू ने सीएम पर पंजाब के सुरक्षा मुद्दे पर घेरते हुए नेता विपक्ष के खिलाफ कार्रवाई चिंताजनक बताई
चंडीगढ़, 14 अप्रैल। पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष प्रताप सिंह बाजवा के खिलाफ ग्रेनेड-अटैक पर बयान के बाद एफआईआर का मामला लगातार तूल पकड़ रहा है। अब केंद्रीय राज्यमंत्री रवनीत सिंह बिट्टू ने भी मुख्यमंत्री भगवंत मान के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है।
उन्होंने कहा कि नेता विपक्ष बाजवा अपने पद से कैबिनेट रैंक में हैं। भले ही उन्होंने राज्य में बिगड़ती कानून व्यवस्था पर चिंता जताई, लेकिन मुख्यमंत्री को एफआईआर दर्ज करने की बजाए उन्हें चर्चा के लिए आमंत्रित कर परिपक्वता दिखानी चाहिए थी। बिट्टू ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पंजाब के राजनीतिक परिदृश्य में एक परेशान करने वाली नई मिसाल कायम कर सुरक्षा के मुद्दे को नया मोड़ दे दिया है।
————